{"_id":"5d03bff88ebc3e158a3f5fdd","slug":"jcb-and-auto-accident-in-nepal-one-indian-and-three-nepali-youth-killed","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नेपाल: जेसीबी की जोरदार टक्कर से ऑटो के उड़े परखच्चे, चार की मौत, एक भारतीय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेपाल: जेसीबी की जोरदार टक्कर से ऑटो के उड़े परखच्चे, चार की मौत, एक भारतीय
Sat, 15 Jun 2019 10:24 AM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बनबसा (चंपावत)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बनबसा (चंपावत)
Published by: अलका त्यागी
Updated Sat, 15 Jun 2019 10:24 AM IST
विज्ञापन
नेपाल में गड्डा चौकी-महेंद्रनगर हाईवे पर जेसीबी और ऑटो की टक्कर में ऑटो सवार एक महिला समेत चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक भारतीय और तीन नेपाल के नागरिक थे।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक शुक्रवार पूर्वाह्न करीब साढ़े नौ बजे गड्डा चौकी से यात्रियों को लेकर महेंद्रनगर जा रहे ऑटो को बनगांव के समीप विपरीत दिशा से आ रही जेसीबी (से 1 क/733) ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि जेसीबी के बकेट (दांत) से ऑटो के परखच्चे उड़ गए। हादसे में नेपाल के कास्की पोखरा निवासी बीना रीजाल (35), बैतड़ी नेपाल निवासी कृष्ण बोहरा (28) और भारतीय नागरिक तील प्रसाद (58) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
Trending Videos
वहीं ऑटो चालक गड्डा चौकी नेपाल निवासी प्रेम थापा (32) ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ा। हादसे में मारा गया भारतीय नागरिक कहां का रहने वाला था, यह पता नहीं चल सका है।
नेपाल के जिला प्रहरी कार्यालय के डीएसपी ज्ञान बहादुर बिष्ट ने बताया कि जेसीबी को कब्जे में लेकर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। बनबसा पुलिस के सहयोग से भारतीय नागरिक के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।