फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Jaypee and THDC refuse to pay water tax.

जेपी हाइड्रो पॉवर, THDC का जलकर देने से इनकार

Thu, 18 Feb 2016 12:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 18 Feb 2016 12:59 AM IST
विज्ञापन
Jaypee and THDC refuse to pay water tax.

हाइड्रो पॉवर कंपनियों से जलकर वसूलने को लेकर सरकार, सिंचाई व ऊर्जा विभाग की ओर से बनाई गई योजना पहले चरण में ही दम तोड़ती नजर आ रही है। टीएचडीसी व जेपी हाइड्रो पावर जैसी कंपनियों ने जहां जलकर देने से साफ इनकार कर दिया है। वहीं टीएचडीसी ने अदालत का दरवाजा खटखटाया है।

विज्ञापन


अदालत की ओर से राज्य सरकार को नोटिस जारी कर दिया है। उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड (यूजेवीएनएल) का कहना है कि कंपनी जलकर देने को तैयार है, लेकिन इसका सीधा असर बिजली दरों पर पड़ेगा।
विज्ञापन


राज्य सरकार ने लगाया है जलकर
राज्य सरकार ने शासनादेश जारी कर राज्य में संचालित व प्रस्तावित हाइड्रो पॉवर प्रोजेक्ट द्वारा नदियों का जल इस्तेमाल करने पर जलकर थोप दिया है। सरकार की ओर से अलग-अलग हाइड्रो प्रोजेक्ट के इसकी दरें भी तय कर दी है। जलकर वसूली के रूप में सरकार ने सालाना 300 करोड़ का लक्ष्य भी निर्धारित कर दिया है। सरकार व सिंचाई विभाग की ओर से हाइड्रो पावर कंपनियों को आदेश जारी किए गए है कि वे पंजीकरण कराने के साथ ही जलकर जमा कराना भी शुरू करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


योजना के शुरुआती चरण में ही बड़ी हाइड्रो पॉवर कंपनियों ने सरकार को झटका दे दिया है। टीएचडीसी ने जलकर देने से साफ तौर पर इंकार करते हुए जहां अदालत की शरण ली है, वहीं जेपी हाइड्रो पावर जैसी कंपनियों का कहना है कि सरकार व कंपनी के बीच हुए एमओयू में जलकर का कोई उल्लेख नहीं है ऐसे में जलकर देने का सवाल ही नहीं उठता।

तो महंगी होगी बिजली
वहीं उत्तराखंड जलविद्युत निगम लिमिटेड (यूजेवीएनएल) जैसी कंपनियां जलकर देने को राजी है लेकिन इन कंपनियों का कहना है कि जलकर के एवज में जो खर्च आएगा उसकी प्रतिपूर्ति बिजली दरों से की जाएगी।


यानी यूजेवीएनएल की ओर से सरकार को दी जाने वाली बिजली मंहगी हो जाएगी जिसका सीधा असर उपभोक्ताओं पर पड़ेगा। बहरहाल निजी व सरकारी क्षेत्र की हाइड्रो पावर कंपनियों के इस कदम से सरकार व सिंचाई विभाग के आला अफसर पशोपेश में पड़ गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed