{"_id":"5f3aae628ebc3e3cd720328b","slug":"jawans-arrive-home-after-injured-in-clash-with-chinese-soldiers-in-galwan-valley","type":"story","status":"publish","title_hn":"गलवां घाटी में चीनी सैनिकों के साथ हुई झड़प में घायल जवान ठीक होकर पहुंचा घर, लोगों ने किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गलवां घाटी में चीनी सैनिकों के साथ हुई झड़प में घायल जवान ठीक होकर पहुंचा घर, लोगों ने किया सम्मानित
Mon, 17 Aug 2020 09:52 PM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कनालीछीना (पिथौरागढ़)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कनालीछीना (पिथौरागढ़)
Published by: अलका त्यागी
Updated Mon, 17 Aug 2020 09:52 PM IST
विज्ञापन
जवान को सम्मानित करते लोग
- फोटो : अमर उजाला
गलवां घाटी में 15 और 18 मई को चीनी सैनिकों के साथ हुई झड़प में घायल छड़नदेव निवासी सैनिक कमल सिंह ऐरी स्वस्थ होकर घर पहुंच चुके हैं। उनके घर पहुंचने पर लोगों ने उनको कंधे में उठाकर बाजार घुमाया और उनका सम्मान किया।
विज्ञापन
17 कुमाऊं रेजीमेंट में तैनात कमल सिंह ऐरी पुत्र गोपाल सिंह ऐरी गलवां घाटी में तैनात हैं। 15 और 18 मई को चीन सैनिक के साथ हुई हिंसक झड़प में वो बुरी तरह घायल हो गए थे। झड़प में उनके हाथ, पैर और कमर में गंभीर चोटें आ गई थी, जिसके बाद उनका सेना के अस्पताल में उपचार चल रहा था।,
विज्ञापन
सोमवार को जैसे ही कमल सिंह स्वस्थ होकर छड़नदेव पहुंचे तो लोगों ने उनका भव्य अभिनंदन कर उनको सम्मानित किया। लोगों ने कहा हमारे सैनिक दिन रात सीमा पर ड्यूटी कर हमारी सुरक्षा कर रहे हैं। हम सैनिकों के योगदान को कभी नहीं भुला सकते हैं। इस मौके पर सूबेदार सुंदर सिंह अन्ना, भगवान सामंत, कमल भंडारी, जमन धामी, पूरन लोहिया शामिल रहे।
विज्ञापन