फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Jawans arrive home after injured in clash with Chinese soldiers in Galwan valley

गलवां घाटी में चीनी सैनिकों के साथ हुई झड़प में घायल जवान ठीक होकर पहुंचा घर, लोगों ने किया सम्मानित

Mon, 17 Aug 2020 09:52 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कनालीछीना (पिथौरागढ़)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कनालीछीना (पिथौरागढ़) Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 17 Aug 2020 09:52 PM IST
विज्ञापन
Jawans arrive home after injured in clash with Chinese soldiers in Galwan valley
जवान को सम्मानित करते लोग - फोटो : अमर उजाला

गलवां घाटी में 15 और 18 मई को चीनी सैनिकों के साथ हुई झड़प में घायल छड़नदेव निवासी सैनिक कमल सिंह ऐरी स्वस्थ होकर घर पहुंच चुके हैं। उनके घर पहुंचने पर लोगों ने उनको कंधे में उठाकर बाजार घुमाया और उनका सम्मान किया। 

विज्ञापन


17 कुमाऊं रेजीमेंट में तैनात कमल सिंह ऐरी पुत्र गोपाल सिंह ऐरी गलवां घाटी में तैनात हैं। 15 और 18 मई को चीन सैनिक के साथ हुई हिंसक झड़प में वो बुरी तरह घायल हो गए थे। झड़प में उनके हाथ, पैर और कमर में गंभीर चोटें आ गई थी, जिसके बाद उनका सेना के अस्पताल में उपचार चल रहा था।,
विज्ञापन



सोमवार को जैसे ही कमल सिंह स्वस्थ होकर छड़नदेव पहुंचे तो लोगों ने उनका भव्य अभिनंदन कर उनको सम्मानित किया। लोगों ने कहा हमारे सैनिक दिन रात सीमा पर ड्यूटी कर  हमारी सुरक्षा कर रहे हैं। हम सैनिकों के योगदान को कभी नहीं भुला सकते हैं। इस मौके पर सूबेदार सुंदर सिंह अन्ना, भगवान सामंत, कमल भंडारी, जमन धामी, पूरन लोहिया शामिल रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed