फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Jawan missing, Dehradun jawan nayak prakash rana posted on China border in Arunachal Pradesh No trace, missing from 29 may

Jawan Missing: अरुणाचल प्रदेश में चीन बॉर्डर पर तैनात जवान का 29 मई से नहीं लगा सुराग, परिजन चिंतित

Sun, 12 Jun 2022 02:23 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, सेलाकुई
संवाद न्यूज एजेंसी, सेलाकुई Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 12 Jun 2022 02:23 PM IST
सार

सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के अंबीवाला स्थित सैनिक कालोनी के निवासी व भारतीय सेना में नायक के पद पर तैनात प्रकाश सिंह राणा का अभी तक सुराग नहीं मिल सका है, जिसके चलते उनके परिवार वाले चिंतित हैं। जवान की पत्नी ममता राणा ने बताया कि उन्हें 29 मई को उनकी बटालियन के सूबेदार मेजर ने लापता होने की जानकारी दी थी।

विज्ञापन
Jawan missing, Dehradun jawan nayak prakash rana posted on China border in Arunachal Pradesh No trace, missing from 29 may
नायक प्रकाश राणा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अरुणाचल प्रदेश में चीन की सीमा पर सातवीं गढ़वाल राइफल में तैनात देहरादून के जवान प्रकाश सिंह राणा 12 दिन से लापता हैं। उनका परिवार मूल रूप से रुद्रप्रयाग का निवासी हैं। जवान के लापता होने की सूचना उसकी बटालियन के अधिकारियों ने पत्नी को दी है। 

विज्ञापन

 

सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के अंबीवाला स्थित सैनिक कालोनी के निवासी व भारतीय सेना में नायक के पद पर तैनात प्रकाश सिंह राणा का अभी तक सुराग नहीं मिल सका है, जिसके चलते उनके परिवार वाले चिंतित हैं। जानकारी के अनुसार, जवान प्रकाश सिंह राणा का परिवार देहरादून में सैनिक कॉलोनी अंबीवाला में रहता है, जबकि उनका मूल निवास रुद्रप्रयाग के ऊखीमठ में है। वह सातवीं गढ़वाल राइफल में तैनात हैं। वर्तमान में उनकी ड्यूटी अरुणाचल प्रदेश के चीन सीमा पर ठाकला पोस्ट चल रही थी।

विज्ञापन


जवान की पत्नी ममता राणा ने बताया कि उन्हें 29 मई को उनकी बटालियन के सूबेदार मेजर ने लापता होने की जानकारी दी थी। जवान के परिवार में उनकी पत्नी ममता, 10 साल का बेटा अनुज और सात साल की बेटी अनामिका हैं। बीते शुक्रवार को इस मामले की जानकारी मिलते ही स्थानीय जनप्रतिनिधि और लोग उनके घर पहुंचे और उनकी पत्नी को साहस के साथ काम लेने की सलाह दी।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Murder: निर्ममता से छात्र की गला दबाकर ले ली जान, कुत्ता बना वारदात की वजह, हत्यारोपी का कबूलनामा सुन खौल उठेगा खून
 

क्षेत्रीय विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने सैनिक के घर पर उनके परिजनों से मुलाकात करके उनके सकुशल लौटने की उम्मीद जताई। इस दौरान उन्होंने केेंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट से भी फोन पर वार्ता करके गुमशुदा सैनिक का सुराग लगाने का अनुरोध किया। विधायक ने बताया कि केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री ने कहा है कि सर्च आपरेशन जारी है। उन्होंने भी परिजनों से धैर्य रखने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed