फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Jaunsari folk dances in the annual function of Delhi University

Dehradun News: दिल्ली विवि के वार्षिकोत्सव में जौनसारी लोकनृत्यों का जलवा

Mon, 25 Sep 2023 01:03 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 25 Sep 2023 01:03 AM IST
विज्ञापन
Jaunsari folk dances in the annual function of Delhi University
दिल्ली स्थित गढ़वाल भवन में जौनसार बावर स्टूडेंट एसोसिएशन का वार्षिक सांस्कृतिक रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की थीम आईती-नीति (आप ठीक हैं) रखी गई थी। कार्यक्रम में दिल्ली विश्वविद्यालय में पढ़ रहे जौनसार के 160 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। छात्र-छात्राओं ने मनमोहक लोक नृत्यों और गीतों से कार्यक्रम में मौजूद लोगों को अपने साथ थिरकने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन


रविवार को आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन सेवानिवृत आयकर आयुक्त और जौनसार बावर जनजाति कल्याण समिति के अध्यक्ष रतन सिंह रावत ने किया। उन्होंने कहा कि दिल्ली विश्वविद्यालय में जौनसार क्षेत्र के 150 से अधिक छात्र-छात्राएं पढ़ रहे हैं। यह उत्तराखंड और जौनसार क्षेत्र की बहुत बड़ी ताकत है।
विज्ञापन




उन्होंने कहा कि आज ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रमों से दिल्ली में जौनसार बावर की वेशभूषा और संस्कृति की अपनी अलग पहचान बन रही है। इस दौरान गार्गी जोशी, गंभीर सिंह चौहान, अतुल गुलरिया, अखिलेश सिंह रावत, जौनसार बावर छात्र संघ की अध्यक्षा विदुषी जोशी, छात्र संगठन के उपाध्यक्ष हर्ष तोमर, अनामिका राणा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed