फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Jaunsar: Population of one and a half lakh depends on five

जौनसार : परिवहन निगम की पांच बसों पर डेढ़ लाख की आबादी निर्भर

Wed, 17 Apr 2024 05:45 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 17 Apr 2024 05:45 AM IST
विज्ञापन
Jaunsar: Population of one and a half lakh depends on five
जौनसार बावर के विभिन्न रूटों पर बीते सात साल से प्राइवेट बसों का संचालन ठप है। वर्ष 2017 में हिमाचल प्रदेश के गूमा में हुए भीषण बस हादसे के बाद से बसों का संचालन बंद हैं।
विज्ञापन


क्षेत्र की करीब डेढ़ लाख की आबादी परिवहन निगम की महज पांच बसों पर निर्भर है। यह बसें भी प्रमुख रूटों पर ही दौड़ती है। जिस कारण परिवहन व्यवस्था पूरी तरह से छोटे वाहनों पर निर्भर है। त्योहारों के दौरान हमेशा क्षेत्र में बसों की कमी महसूस होती है। लोगों को ओवरलोड वाहन में सफर करना पड़ता है। जिससे हमेशा हादसे की आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन




स्थानीय लोग रूटों पर प्राइवेट बसों के संचालन की मांग कर रहे हैं। वर्तमान में परिवहन विभाग ने 12 से अधिक बस को परमिट जारी किए हुए हैं, लेकिन एक भी बस का संचालन नहीं हो रहा है। सवारियों की कमी से घाटे का हवाला देते हुए बस ऑपरेटरों ने धीरे-धीरे बसें चलानी बंद कर दी। वर्ष 2017 में हिमाचल के गूमा में हुए हादसे के बाद से बसों का संचालन पूरी तरह से बंद हो गया। हादसे में 45 लोगों की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन






इन रूटों पर दौड़ती थी प्राइवेट बसें

विकासनगर से हाजा, दसऊ, क्वानू, चकराता, माक्टी, क्वांसी, गौराघाटी, बेसोगीलानी, त्यूणी, कथियान, कोटी, रजाणू समेत एक दर्जन से अधिक रूट पर बसों का संचालन होता था, जिन्हें एक-एक कर बंद कर दिया गया।






जौनसार बावर के अधिकांश गांव संपर्क मार्ग पर स्थित हैं। संपर्क मार्ग बड़े वाहनों के लिए नहीं हैं। सरकार को इन मार्ग की क्षमता बढ़ा कर इनमें बसों का संचालन करना चाहिए। - भीमदत्त वर्मा, स्थानीय निवासी





बूढ़ी दीवाली और अन्य त्योहारों के दौरान वाहनों के लिए मारामारी मचती है। विभिन्न रूटों पर बसों का संचालन जरूरी है। इससे छोटे वाहनों पर भी सवारियों का दबाव कम होगा। - सुरेंद्र चौहान, स्थानीय निवासी






बसों के संचालन को लेकर लगातार बस मालिकों से वार्ता की जा रही है। चुनाव के बाद फिर से उनसे वार्ता की जाएगी। रूट पर बसें न चलाने पर परमिट निलंबन की संस्तुति की जाएगी। - रावत सिंह, एआरटीओ प्रवर्तन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed