फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Jaunsar-Bawar resonated with the declarations of Jai Mahasu

जय महासू के उद्घोषों से गुंजायमान हुआ जौनसार-बावर

Tue, 03 Sep 2019 01:39 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 03 Sep 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
Jaunsar-Bawar resonated with the declarations of Jai Mahasu
महासू मंदिर थैना में जागड़ा के पर्व पर उमड़ा आस्था का सैलाब। - फोटो : VIKAS NAGAR
जय महासू...जय महासू...के गगनभेदी उद्घोषों से सोमवार को जौनसार-बावर की फिजाएं गुंजायमान हो उठी। ढोल-दमाऊ की थाप पर हर तरफ लोग जागड़ा पर्व के उल्लास में डूबे नजर आए। गणेश चतुर्थी और भाद्रपद शुक्ल पक्ष की हरितालिका तीज पर आयोजित जागड़ा पर्व पर देवता की वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच पूजा-अर्चना की गई। मंदिरों में देर शाम तक श्रद्धालुओं की कतार लगी रही। इससे पहले रातभर जागकर लोगों ने देवता की स्तुति की। सोमावर की सुबह लोगों ने देव चिह्नों के दर्शन कर सुख और समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन

पंचरा भंजरा स्थित चालदा महासू चालदा मंदिर में दोपहर 12 बजे देव चिह्नों और पालकी को स्नान के लिए भंजरा खड्ड पर ले जाया गया। मंदिर वापसी के बाद देव पालकी को नचाया गया। दोपहर के समय मंदिर परिसर में भंडारे का भी आयोजन हुआ। गबेला स्थित महासू देवता मंदिर में कुकुरसी महाराज की पालकी को देव स्नान के लिए ले जाया गया। रात में मंदिर परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। लोक गायिका रेखा खन्ना ने महासू वंदना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की। भंजरा स्थित मंदिर में इस अवसर पर पुजारी भोपालदत्त शर्मा, बजीर दिगंबर सिंह, भंडारी भगत सिंह, प्रताप सिंह बिष्ट, रिठन सिंह चौहान, बहादुर सिंह बिष्ट, वीरेंद्र सिंह पंवार, दीवान सिंह पंवार, सूरत सिंह, प्रताप सिंह बिष्ट, सुरेंद्र सिंह चौहान, सुरेंद्र सिंह पंवार, प्रताप सिंह राणा, चमन सिंह राणा, नारायण पंावर, जवाहर सिंह पंवार, चमन सिंह बिष्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

थैना स्थित चालदा महासू मंदिर में भी वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच देव पालकी को गृभ गृह से बाहर निकाला गया। जिसके बाद पालकी को स्नान कराया गया। लोगों ने देव दर्शन कर सुख और समृद्धि की कामना की। मंदिर को फूलों से सजाया गया। इसके साथ ही बाशिक देवता मेंद्रथ, टुंगरा, पबासी देवता ठडिया, शेड़कुड़िया देवता रायगी, चालदा देवता थरोच, लखवाड़, थैना, चिल्हाड़ में भी पर्व की धूम रही। सभी जगहों पर देव पालकी को स्नान के लिए पवित्र जल धारा ले जाया गया। लखस्यार स्थित मंदिर में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। राधा-कृष्ण, शिव पार्वती की झांकियों ने लोगों का मन मोह लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed