फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   jaspal rana daughter devanshi rana wins two gold for india in shooting

निशानेबाज जसपाल राणा की बेटी देवांशी ने वर्ल्ड कप में भारत को दिलाए दो गोल्ड

Wed, 28 Mar 2018 04:32 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 28 Mar 2018 04:32 PM IST
विज्ञापन
jaspal rana daughter devanshi rana wins two gold for india in shooting
devanshi rana

ऑस्ट्रेलया के सिडनी में हुए जूनियर शूटिंग वर्ल्ड कप में निशानेबाज जसपाल राणा की बेटी देवांशी राणा और मनु भाकर महिमा की भरतीय जोड़ी ने 25 मी स्पोर्ट्स पिस्टल में स्वर्ण पदक भारत के नाम किया है।

विज्ञापन


देवांशी का इस प्रतियोगिता में यह दूसरा टीम पदक है। देवांशी राणा की इस दोहरी स्वर्णिम सफलता से देश व पूरे उत्तराखंड वासियों में खुशी की लहर है। 

देवांशी राणा को ओएनजीसी इस्पांसर कर रही है। बता दें कि देवांशी राणा उत्तराखंड के पूर्व मंत्री नारायण सिहं राणा की पोती है।
 

देवांशी राणा भी देश के लिए दो स्वर्ण पदक जीतने में कामयाब 

jaspal rana daughter devanshi rana wins two gold for india in shooting
devanshi rana
प्रतियोगिता में देवांशी राणा के पिता जसपाल राणा टीम के कोच और चाचा सुभाष राणा ज्यूरी की भूमिका निभा रहे हैं।

देवांशी राणा भी देश के लिए दो स्वर्ण पदक जीतने में कामयाब रही। देवांशी को टीम मेडल मिलने पर उनके पैत्रिक गांव चिलमु नैनबाग में, दिल्ली, व देहरादून के शूटिंग संस्थान में भी मिठाई बांटकर खुशी मनाई गई। 

देवांशी राणा 29 मार्च, शाम 8 बजे दिल्ली के अंतराष्ट्रीय एयरपोर्ट पहुंचेगी। वहीं प्रदेश के सभी खिलाड़ी व खेल प्रेमी, देवांशी के आगमन व स्वागत की तैयारी में लग गए हैं। प्रदेश के राष्ट्रीय निशानेबाज आनंद सिह रावत, अनिल, कवि रोशन रावत, रोहित प्रजापती, संजय कुमार, योगेश शर्मा, सन्दीप, कवि विजय आदि ने देवांशी को शुभकामनाएं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed