फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Janata curfew: silence prevailing in markets, border also sealed

जनता कर्फ्यू : बाजारों में पसरा रहा सन्नाटा, बॉर्डर भी सील

Sun, 22 Mar 2020 10:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
Janata curfew: silence prevailing in markets, border also sealed
दोपहर 12 बजे अस्पताल रोड पर पसरा सन्नाटा। - फोटो : VIKAS NAGAR
जनता कर्फ्यू के चलते रविवार को पछवादून से लेकर जौनसार बावर तक बाजार और पब्लिक ट्रांसपोर्ट से जुड़ी सेवाएं पूरी तरह से बंद रहीं। इमरजेंसी सेवाओं को छोड़कर बाजारों में पूरी तरह से सन्नाटा पसरा रहा। दिनभर लोग घरों में ही रहे।
विज्ञापन

हालांकि, इक्का-दुक्का लोग सड़कों पर घूमते जरूर नजर आए। जिन्हें पुलिस ने अनावश्यक घूमने पर समझाकर घर भेज दिया। जरूरी काम होने पर ही पुलिस ने लोगों को इधर-उधर जाने दिया। सुबह सात बजे से जनता कर्फ्यू शुरू हुआ, जो पूरी रात जारी रहा। व्यवस्था बनाए रखने के लिए चप्पे-चप्पे पर पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद नजर आई। बॉर्डर पर भी दूसरे राज्यों के वाहनों को उत्तराखंड में प्रवेश नहीं करने दिया गया। त्यूनी, चकराता, साहिया, कालसी, विकासनगर, हरबर्टपुर, डाकपत्थर, सेलाकुई, सहसपुर, जीवनगढ़, अंबाड़ी, मेहूंवाला, कुल्हाल, ढकरानी, बरोटीवाला, केदारावाला, बड़ा रामपुर, छोटा रामपुर, शिमला बाईपास रोड सभी जगहों पर व्यापारिक प्रतिष्ठान पूरी तरह से बंद रहे। गली-मुहल्लों में कुछ दुकानें जरूर खुली नजर आईं, जिन्हें पुलिस ने संक्रमण के खतरे को देखते हुए बंद करा दिया।
विज्ञापन

सीओ बीएस धोनी और प्रभारी कोतवाल एसएसआई गिरीश नेगी ने भी क्षेत्र का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सीओ ने बताया कि लोगों ने समाज की भलाई के लिए खुद ही घरों से बाहर न निकलना बेहतर समझा। जो लोग बाहर घूमते हुए मिले उन्हें भी कोरोना संक्रमण के खतरों के बारे में बताकर घर वापस भेज दिया गया। सभी जगहों पर पूर्ण रूप से जनता कर्फ्यू के चलते दुकानें और पब्लिक ट्रांसपोर्ट से जुड़ी सभी सेवाएं पूरी तरह से बंद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

====
खुुले रहे अस्पताल और पेट्रोल पंप
जनता कर्फ्यू के दौरान इमरजेंसी सेवाओं को बहाल रखा गया। इसके चलते सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विकासनगर समेत क्षेत्र के तमाम अस्पतालों में इमरजेंसी सेवाएं पूरी तरह से बहाल रही। बाजार के पूरी तरह से बंद होने के चलते ज्यादातर मेडिकल संचालकों ने भी दुकानें नहीं खोली। सीएचसी विकासनगर में इमरजेंसी सेवा में तैनात डॉ. प्रदीप उनियाल, डॉ. अखिलेश बहुगुणा, डॉ. केसी शर्मा सामान्य दिन की तरह ही लोगों का उपचार करते नजर आए। साथ ही पेट्रोल पंप भी पूरी तरह से खुले रहे। पूरे दिन में इक्का-दुक्का वाहन ही पेट्रोल पंप पर पहुंचे। पंप पर तैनात कर्मी गाने सुनते या फिर मशीनों की धुलाई करते नजर आए।

----
मुस्तैद रही पुलिस
जनता कर्फ्यू के दौरान क्षेत्र में पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद नजर आई। सेलाकुई से लेकर कालसी तक जगह-जगह पुलिसकर्मी मुख्य चौक और बाजार में खड़े नजर आए। वह लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाव के प्रति जागरूक करते हुए भी नजर आए। साथ ही 108 एंबुलेंस सेवा में तैनात कर्मी भी पूरी तरह से मुस्तैद दिखे।

मुख्य बाजार में वाहनों पर निकले लोगों से पूछताछ करते सीओ बीएस धोनी।

मुख्य बाजार में वाहनों पर निकले लोगों से पूछताछ करते सीओ बीएस धोनी।- फोटो : VIKAS NAGAR

सुबह 10:30 बजे डाकपत्थर चौक पर पसरा सन्नाटा।

सुबह 10:30 बजे डाकपत्थर चौक पर पसरा सन्नाटा।- फोटो : VIKAS NAGAR

सुबह 10:54 बजे डाकपत्थर चौक पर मुस्तैद पुलिस कर्मी।

सुबह 10:54 बजे डाकपत्थर चौक पर मुस्तैद पुलिस कर्मी।- फोटो : VIKAS NAGAR

सुबह 8 बजे सहसपुर बाजार में पसरा सन्नाटा।

सुबह 8 बजे सहसपुर बाजार में पसरा सन्नाटा।- फोटो : VIKAS NAGAR

सेलाकुई बाजार में वाहन चालकों से पूछताछ करते पुलिस कर्मी।

सेलाकुई बाजार में वाहन चालकों से पूछताछ करते पुलिस कर्मी।- फोटो : VIKAS NAGAR

सुबह 9 बजे डाकपत्थर बैराज में पसरा सन्नाटा।

सुबह 9 बजे डाकपत्थर बैराज में पसरा सन्नाटा।- फोटो : VIKAS NAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed