फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   jan dhan account transaction increased after note ban

नोट बंदी के बाद जनधन खातों में एक दम से बढ़ा ट्रांजेक्शन

Mon, 14 Nov 2016 12:40 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 14 Nov 2016 12:40 PM IST
विज्ञापन
jan dhan account transaction increased after note ban
PM MODI

500 और हजार के नोट बंद होने के बाद प्रधानमंत्री जनधन योजना के खातों में अचानक हलचल बढ़ गई है।

विज्ञापन


उत्तराखंड में जिन खातों में कभी दो से पांच हजार रुपये तक ट्रांजेक्शन होता था, अचानक से उनमें पैसों का फ्लो बढ़ गया है। पीएनबी और एसबीआई में खासतौर से ग्रामीण इलाकों में कई ऐसे खाते चिह्नित किए गए हैं, जिनमें अचानक 50 हजार से लेकर सवा लाख रुपये तक जमा हो गए हैं। बैंक इन खातों की पूरी जानकारी सरकार तक पहुंचा रहे हैं।

दो नवंबर 2016 तक की रिपोर्ट के मुताबिक प्रदेश में 20 लाख 72 हजार 912 जनधन के खाते हैं। इनमें से कई खातों में अचानक से रकम जमा होने में तेजी आई है। लिहाजा बैंकों ने सभी खातों पर बारीक नजर बनाई हुई है। जिन खातों में अचानक 50 हजार या इससे अधिक का ट्रांजेक्शन हुआ है, उनकी जानकारी केंद्र सरकार को भेजी जा रही है।
विज्ञापन


भविष्य में हो सकता है कि कई लोग इन खातों का दुरुपयोग करें। यह भी हो सकता है कि सरकार बाद में जनधन खाताधारकों से पूछताछ करे कि उनके पास अचानक इतना पैसा कैसे आया। पीएनबी के मंडल प्रमुख एके खोसला ने बताया कि जनधन के खातों पर बारीकी से नजर रखी जा रही है। कुछ खातों में ट्रांजेक्शन बढ़ी है। पूरी सूचना आगे फॉर्वर्ड कर दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

...तो खप जाएगा एक खरब काला धन

jan dhan account transaction increased after note ban
black money - फोटो : demo pic

दो नवंबर 2016 तक की रिपोर्ट के मुताबिक उत्तराखंड में कुल 20 लाख, 72 हजार 912 जनधन के खाते हैं। इनमें 13 लाख 51 हजार 446 खाते ग्रामीण क्षेत्रों में और सात लाख 21 हजार 466 खाते शहरी क्षेत्रों में हैं।

इनमें से कुल तीन लाख 97 हजार 439 खाते ऐसे भी हैं, जिनमें शून्य बैलेंस है। अनुमान के मुताबिक अगर एक खाते में 50 हजार रुपये भी जमा होते हैं तो इन खातों में एक खरब, तीन अरब, 64 करोड़ और 56 लाख रुपया खप जाएगा।

2.50 लाख रुपये तक की इनकम शून्य टैक्स वाली होती है। इससे ऊपर आप अपने खाते में कितना भी पैसा जमा करा सकते हैं। केवल आपको जुलाई-अगस्त में अपनी आयकर घोषणा में उसका जवाब और टैक्स देना होगा। अब वह खाता अगर जनधन का भी है तो वह भी 2.50 लाख रुपये से ऊपर जमा करा सकता है। कहीं किसी तरह की कोई अड़चन नहीं है। शर्त यह है कि टैक्स चोरी न की जाएगी। अगर आपके द्वारा की गई आय घोषणा और अर्जित आय में अंतर आया तो पेनल्टी तय है।
- गौरव उनियाल, चार्टर्ड अकाउंटेंट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed