फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   jamia university Protest: Nsui Protest and Abvp Support in mussoorie

जामिया लाठीचार्ज: देहरादून-मसूरी में एनएसयूआई का विरोध तो एबीवीपी ने किया समर्थन

Wed, 18 Dec 2019 10:11 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून/मसूरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून/मसूरी Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 18 Dec 2019 10:11 AM IST
सार

  • दिल्ली में जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी में छात्रों पर किए गए लाठीचार्ज को बताया गलत

विज्ञापन
jamia university Protest: Nsui Protest and Abvp Support in mussoorie
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नागरिकता संशोधन बिल (सीएबी) के विरोध में मंगलवार को कई संगठनों के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। उत्तराखंड पीपुल्स फोरम, महिला मंच की ओर से गांधी पार्क में प्रदर्शन किया गया। विभिन्न सामाजिक संगठनों के लोग गांधी पार्क में गांधी प्रतिमा के सामने एकत्रित हुए थे।

विज्ञापन


यहां पर वक्ताओं ने कैब के विरोध में देशभर में हो रहे उग्र प्रदर्शनों पर चिंता जाहिर की। वक्ताओं ने कहा कि आंदोलन हमारा अधिकार है, लेकिन कोई भी आंदोलन शांतिपूर्ण तरीके से होना चाहिए। बिना राष्ट्रीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाए भी विरोध प्रदर्शन हो सकता है।
विज्ञापन


उत्तराखंड पीपुल्स फोरम के संयोजक जयकृत कंडवाल ने कहा कि भाजपा सरकार तानाशाहीपूर्ण रवैया अपना रही है। सीएबी को जबरन थोपा जा रहा है। देश में महिला सुरक्षा और आर्थिक मंदी का दौर  है, लेकिन सरकार अनावश्यक मुद्दों पर काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला मंच ने कहा कि कई राज्यों में सीएबी का विरोध करने वालों पर पुलिस ने बर्बरतापूर्वक लाठियां चलाईं, जो दुर्भाग्यपूर्ण है। केंद्र सरकार आम जनता की आवाज कुचलने के लिए दमनकारी नीतियां अपना रही है। प्रदर्शन में महिला मंच, मुस्लिम सेवा संगठन, भीमा आर्मी व कई अन्य संगठनों के सदस्या शामिल रहे। इस दौरान निर्मला बिष्ट, प्रेम सिंह, भार्गव चंदोला, जगदीश कुकरेती, विजय पाहवा आदि शामिल रहे। 

मसूरी में भी विरोध में एनएसयूआई 
जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में मंगलवार को एनएसयूआई ने मसूरी के एमपीजी कालेज गेट पर प्रदर्शन किया। इस दौरान केंद्र सरकार का पुतला फूंकते हुए लाठीचार्ज को गलत बताया।

एनएसयूआई छात्र संगठन के शहर अध्यक्ष जगपाल सिंह गुसाईं ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार के इशारे पर ही इस्लामिया यूनिवर्सिटी के छात्रों पर लाठीचार्ज किया गया। उन्होंने जल्द ही इस इस तरह की कार्रवाई बंद नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।

उन्होंने नागरिकता संशोधन बिल का विरोध करते हुए इसे भी वापस लेने की मांग की। इस मौके पर नवीन शाह, छात्रसंघ अध्यक्ष प्रिंस पंवार, संजीत, शाहरुख, राहुल, अजयपाल, आशीष, अंजुम, भारती, पंकज आदि मौजूद रहे।

सीएबी के समर्थन में उतरी एबीवीपी

नागरिकता संशोधन बिल (सीएबी) के समर्थन में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की ओर से मार्च निकाला गया। इसमें कैब को देश हित में बताया गया। अभाविप के छात्रसंघ प्रमुख संकेत नौटियाल के नेतृत्व में छात्र डीएवी पीजी कॉलेज चौक पर एकत्र हुए और यहां से सर्वे चौक होते हुए पुन: कॉलेज तक मार्च निकाला। इस दौरान अश्विनी पांडेय, काजल थापा, सपना शर्मा, गीतांजली, नागेंद्र बिष्ट, निधि व कई अन्य शामिल रहे।

उधर, डीएवी पीजी कॉलेज छात्रसंघ अध्यक्ष निखिल शर्मा के नेतृत्व में कई पूर्व छात्रसंघ अध्यक्षों ने भी कैब को देश हित में बताया। उन्होंने कहा कि जिस तरह देश की आबादी बढ़ रही है और संसाधन सीमित रह गए हैं, इससे असंतुलन की स्थिति बन रही है। समर्थन करने वालों में पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष राहुल लारा, शुभम सिमल्टी, जितेंद्र सिंह, अरविंद चौहान, हन्नी सिसौदिया शामिल रहे।

मसूरी में भी बचाव में एबीवीपी
एमपीजी कॉलेज में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने नागरिकता संशोधन बिल का स्वागत किया है। मसूरी अध्यक्ष आदित्य पडियार और सदस्य सुमित भंडारी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के पक्ष में नारे लगाए।

इस दौरान नगर संगठन मंत्री तृप्ति बलूनी, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष अभिलाष, अमित पंवार, अनिल, कुनाल, नितिन शाह, मनीष नौटियाल, आशीष, नरेश, निकिता, काजल, अंजलि, आरती, अंकित आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed