फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Jam in Selaqui due to overturning of boring machine

Dehradun News: बोरिंग मशीन पलटने से सेलाकुई में लगा जाम

Sun, 21 Apr 2024 04:47 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 21 Apr 2024 04:47 AM IST
विज्ञापन
Jam in Selaqui due to overturning of boring machine
दून पावंटा राष्ट्रीय राजमार्ग पर सेलाकुई में टायर फटने से हैंडपंप बोरिंग मशीन पलट गई। इससे सड़क पर लंबा जाम लग गया। गनीमत यह रही कोई वाहन चपेट में नहीं आया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने क्रेन से मशीन को सड़क से हटवाया। करीब एक घंटे तक राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों का आवागमन बाधित रहा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शनिवार शाम करीब छह बजे सेलाकुई में शिव मंदिर के पास गुजर रही एक हैंडपंप बोरिंग मशीन का टायर फट गया। मशीन अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर पलट गई। कई वाहन चालकों ने पलटी हुई बोरिंग मशीन के इधर-उधर वाहन निकालने शुरू किए। इससे वाहन सड़क पर फंस गए। इससे वाहनों की लंबी कतार लगनी शुरू हो गई। शिव मंदिर से ट्रक यूनियन और दूसरी ओर शिव मंदिर से गुरुद्वारा तक जाम लगा रहा। सूचना पर सेलाकुई थाने से पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। पुलिसकर्मियों ने क्रेन मंगवाई और बोरिंग मशीन को सड़क से हटवाया।
विज्ञापन

करीब एक घंटे बाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों का संचालन सुचारू हुआ। थाना प्रभारी सेलाकुई शैंकी कुमार ने बताया कि बोरिंग मशीन का क्रेन से हटवाकर यातायात सुचारू कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed