फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Jam from the main market to the inner roads

Dehradun News: मुख्य बाजार से लेकर अंदरूनी मार्गों तक लगा जाम, लोग हुए परेशान

Wed, 12 Nov 2025 02:01 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 12 Nov 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
Jam from the main market to the inner roads
विकासनगर मुख्य बाजार में सड़क पर लगा जाम। संवाद
- एक घंटे तक फंसे रहे वाहन, कोतवाली रोड पर खोदाई से हुई परेशानी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

विकासनगर। शहर के मुख्य बाजार से लेकर अंदरूनी मार्गों तक लोगों को जाम का सामना करना पड़ा। करीब एक घंटे तक वाहन फंसे रहे। सबसे बुरी स्थित अंदरूनी मार्गों पर रही। लोगों ने स्वयं वाहनों से उतरकर मार्गों पर यातायात सुचारु कराया। कोतवाली रोड पर बिना सूचना सड़क की खोदाई शुरू कर दी गई थी। इससे जाम से बचने के लिए कोतवाली रोड पर आए वाहनों को अस्पताल रोड या बाबूगढ़ चुंगी की ओर लौटना पड़ा।
विकासनगर में जाम की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। मंगलवार दोपहर करीब एक बजे मुख्य बाजार में जाम लग गया। इससे बचने के लिए वाहन चालकों ने मंडी चौक से कोतवाली रोेड का रुख किया। कई वाहन चालक गीता भवन चौक, पहाड़ी गली और अस्पताल चौक सहित शहर के अंदरूनी मार्गों की ओर निकल गए। कुछ ही देर में बाजार के साथ 28 फिटा रोड, अस्पताल रोड और सैयद रोड भी जाम की चपेट में आ गए।
विज्ञापन

मंडी चौक से कोतवाली रोड की ओर आए वाहन चालक औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के पास सीवर और पेयजल लाइन बिछाने के लिए खोदी गई सड़क के चलते बीच रास्ते में फंस गए। वाहन चालक अस्पताल रोड की ओर पहुंचे तो वहां भी जाम लगा था। कई वाहन चालक दोबारा कोतवाली रोड से बाबूगढ़ चुंगी को ओर लौट गए। दोपहर करीब दो बजे यातायात सुचारु हुआ। व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष हिमकर गुप्ता, सभासद भारत कालड़ा ने बताया कि मुख्य बाजार और अंदरूनी मार्गों पर जाम की समस्या लगातार बढ़ रही है। चौक और तिराहों पर पीआरडी व होमगार्ड की तैनाती के बाद भी व्यवस्था में सुधार नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि ई-रिक्शा का संचालन व्यवस्थित होना चाहिए। अंदरूनी मार्गों पर सवारी और मालवाहक वाहनों के प्रवेश पर रोक लगनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed