फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   jal sansthan team awareness program for dengue

डेंगू के खिलाफ जल संस्थान ने कसी कमर, घर-घर जाकर करे रहे जागरुक

Tue, 13 Sep 2016 03:33 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 13 Sep 2016 03:33 PM IST
विज्ञापन
jal sansthan team awareness program for dengue
Dengue - फोटो : Amar ujala

देहरादन में डेंगू को बढ़ते हुए प्रकोप को देखते हुए जल संस्‍थान द्वारा अभियान शुरू किया गया। जल संस्‍थान की टीम अब घर-घर जाकर जानकारी दे रहे हैं।

विज्ञापन


मंगलवार को जल संस्‍थान की टीम ने दून में घर-घर जाकर डेंगू के प्रति लोगों को जागरुक किया। टीम ने लोगों से पानी की टंकी ढक कर रखने को कहा। इसके साथ ही लोगों से घर के आसपास पानी जमा न होने देने की अपील की।
विज्ञापन


डेंगू समेत कई जानलेवा बीमारियों को लेकर उत्तराखंड मानवाधिकार आयोग सख्त हो गया है। सूचना व स्वास्थ्य-चिकित्सा महकमे के रवैये पर आयोग ने नाराजगी जताई है। आयोग ने अगली सुनवाई पर देहरादून मेडिकल कालेज के प्राचार्य को स्वयं उपस्थित रहने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आयोग की सदस्य डॉ. हेमलता ढौंडियाल ने बताया कि डेंगू से हालात बेहद खराब होते जा रहे हैं। इस बारे में मानवाधिकार आयोग ने संबंधित महकमों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए थे। आठ सितंबर को डीजी हेल्थ की तरफ से बतौर प्रतिनिधि डॉ. किरण बिष्ट आयोग के समक्ष उपस्थित हुईं थी।


उन्होंने विभाग की तरफ से जारी प्रयासों के बारे में जानकारी दी। डॉ. ढौंडियाल ने बताया कि विभागों के प्रयासों के बावजूद हालात बदतर होते जा रहे हैं। आयोग अपने 24 अगस्त के आदेशों के अनुपालन की जानकारी चाहता है। दून मेडिकल कालेज के स्तर पर क्या कार्यवाही की गई, अगली सुनवाई में कालेज के प्राचार्य को खुद उपस्थित रहने के आदेश दिए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed