{"_id":"57d7cef54f1c1bef30d48036","slug":"jal-sansthan-team-awareness-program-for-dengue","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू के खिलाफ जल संस्थान ने कसी कमर, घर-घर जाकर करे रहे जागरुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू के खिलाफ जल संस्थान ने कसी कमर, घर-घर जाकर करे रहे जागरुक
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 13 Sep 2016 03:33 PM IST
विज्ञापन
Dengue
- फोटो : Amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादन में डेंगू को बढ़ते हुए प्रकोप को देखते हुए जल संस्थान द्वारा अभियान शुरू किया गया। जल संस्थान की टीम अब घर-घर जाकर जानकारी दे रहे हैं।
विज्ञापन
मंगलवार को जल संस्थान की टीम ने दून में घर-घर जाकर डेंगू के प्रति लोगों को जागरुक किया। टीम ने लोगों से पानी की टंकी ढक कर रखने को कहा। इसके साथ ही लोगों से घर के आसपास पानी जमा न होने देने की अपील की।
विज्ञापन
डेंगू समेत कई जानलेवा बीमारियों को लेकर उत्तराखंड मानवाधिकार आयोग सख्त हो गया है। सूचना व स्वास्थ्य-चिकित्सा महकमे के रवैये पर आयोग ने नाराजगी जताई है। आयोग ने अगली सुनवाई पर देहरादून मेडिकल कालेज के प्राचार्य को स्वयं उपस्थित रहने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
आयोग की सदस्य डॉ. हेमलता ढौंडियाल ने बताया कि डेंगू से हालात बेहद खराब होते जा रहे हैं। इस बारे में मानवाधिकार आयोग ने संबंधित महकमों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए थे। आठ सितंबर को डीजी हेल्थ की तरफ से बतौर प्रतिनिधि डॉ. किरण बिष्ट आयोग के समक्ष उपस्थित हुईं थी।
उन्होंने विभाग की तरफ से जारी प्रयासों के बारे में जानकारी दी। डॉ. ढौंडियाल ने बताया कि विभागों के प्रयासों के बावजूद हालात बदतर होते जा रहे हैं। आयोग अपने 24 अगस्त के आदेशों के अनुपालन की जानकारी चाहता है। दून मेडिकल कालेज के स्तर पर क्या कार्यवाही की गई, अगली सुनवाई में कालेज के प्राचार्य को खुद उपस्थित रहने के आदेश दिए हैं।