{"_id":"613124d08ebc3eb7813eaaf9","slug":"jal-sansthan-s-ee-siege-on-the-problem-of-dirty-water-city-news-drn38925120","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंदे पानी की समस्या को लेकर पूर्व विधायक ने किया जल संस्थान का घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंदे पानी की समस्या को लेकर पूर्व विधायक ने किया जल संस्थान का घेराव
विज्ञापन
राजपुर रोड स्थित जल संस्थान कार्यालय में प्रदर्शन करते कांग्रेसी। संवाद
- फोटो : DEHRADUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के फालतू लाइन, आराघर, बलबीर रोड सहित विभिन्न इलाकों में गंदे पानी की समस्या को लेकर बृहस्पतिवार को पूर्व विधायक राजकुमार के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने जल संस्थान के ईई का घेराव किया।
इस दौरान ईई आशीष भट्ट को ज्ञापन सौंपते हुए पूर्व विधायक ने कहा कि शहर के फालतू लाइन, आराघर, बलबीर रोड, संजय कॉलोनी, राजेश रावत कॉलोनी, पूरण बस्ती भाग दो, मिशन स्कूल नाला, पलटन बाजार, मच्छी बाजार, ईसी रोड, आर्यनगर , डीएल रोड, न्यू रोड, चुक्खूवाला, इनामुल्ला बिल्डिंग, व तहसील के आसपास के क्षेत्रों में खुदाई के कारण नाली, नाले और सीवरेज पाइप व पानी की लाइनें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। जिस कारण पानी, सीवरेज के साथ मिलकर लोगों के घरों में पहुंच रहा है। कई बार इसकी शिकायत की जा चुकी है, लेकिन कोई भी सुध लेने को तैयार नहीं है। लोगों को मजबूरन दूषित पानी पीना पड़ रहा है। जिससे स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों का भी सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा शहर के मच्छी बाजार और अन्य क्षेत्रों में पानी की किल्लत भी बढ़ती जा रही है।
ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने तत्काल जनहित में तत्काल टूटे और क्षतिग्रस्त सीवर और पेयजल लाइनों को तत्काल ठीक कराने, नाले, नालियों को ठीक कर सफाई करने की मांग की। जिससे कि गंदे पानी की समस्या से लोगों को निजात मिल सके। इस दौरान महानगर अध्यक्ष लाल चंद शर्मा, प्रदेश सचिव सोम प्रकाश वाल्मीकि, प्रकाश नेगी, देवेंद्र सिंह, अर्जुन सोनकर, मुकेश सोनकर, नीरज नेगी, आशु रतूड़ी, दीपक थापा, भुवन डोरा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
लीकेज ठीक करने के लिए गड्ढा खोदकर सोया जल निगम
देहरादून। प्रेमनगर के ठाकुरपुर श्यामपुर मुख्य मार्ग पर पानी की लाइन क्षतिग्रस्त हो रखी है। लीकेज ठीक करने के लिए पेयजल निगम की ओर से रोड पर गड्ढा खोदा है, जो कई दिनों से खुला पड़ा हुआ है। सामाजिक कार्यकर्ता रवि भाटिया ने बताया कि पेयजल निगम से इस संबंध में कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन न तो लीकेज ठीक की जा रही है और न ही गड्ढे को बंद किया जा रहा है। इसके कारण रोज हजारों लीटर पानी बर्बाद तो हो ही रहा है, दूसरी और यह गड्ढ़ा लोगों के लिए मुसीबत बना हुआ है। कहा कि जहां पर गड्ढा खोदा गया है, वहां पर बैंक भी है। इसलिए यहां रोज कई लोग आते हैं। उन्होंने जल्द ही लीकेज ठीक कर गड्ढा बंद करने की मांग की है।