{"_id":"65760234a68f0b3d2307b95a","slug":"jakhadi-lani-post-office-of-tehsil-area-is-running-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1033-304909-2023-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: पोस्टमैन देने जाते हैं डाक, डाकघर में लग जाता है ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: पोस्टमैन देने जाते हैं डाक, डाकघर में लग जाता है ताला
विज्ञापन
Iजाखड़ी लानी पोस्ट ऑफिस पांच महीने से ही स्थाई कर्मचारीI
तहसील क्षेत्र के जाखड़ी लानी डाकघर उधार के पोस्टमैन के भरोसे चल रहा है। पोस्टमैन डाक देने जाते हैं तो डाकघर में ताला लग जाता है। डाक बांटने के बाद पोस्टमैन अपनी मूल तैनाती वाले डाकघर में चले जाते हैं। ऐसे में डाकघर में आने वाले लोगों को बैरंग वापस लौटना पड़ रहा है।
कथीयान स्थित जाखड़ी लानी डाकघर केवल नाम के लिए चल रहा है। करीब पांच माह पहले डाकघर में तैनात पोस्ट मास्टर का निधन हो गया था। इसके बाद से रिक्त पद पर पोस्ट मास्टर की तैनाती नहीं हो पाई है। छज्जाड़ डाकघर के पोस्टमैन को वैकल्पिक व्यवस्था के लिए जाखड़ी धार डाकघर में अटैच किया गया। अब पोस्टमैन कार्यावधि के आधे समय तो डाकघर में बैठते हैं, उसके बाद डाक बांटने के लिए निकल जाते हैं।
स्थानीय निवासी लक्ष्मण शर्मा, विजयपाल, नरेश शर्मा ने बताया कि डाक बांटने के लिए पोस्टमैन वापस आने की बजाय अपने मूल तैनाती के कार्यस्थल पर चले जाते हैं।। इस दौरान लोग डाक भेजने, डाक खाते में पैसा जमा करने, निकालने, आरडी, पॉलिसी की किश्त जमा करने आदि कार्याें के लिए डाकघर आते हैं, लेकिन निराश वापस लौट जाते हैं। बताया कि डिरनाड, भटाड़, काथीयान का करीब 1300 का आबादी क्षेत्र डाकघर से जुड़ा है।
विज्ञापन
एसडीएम हरगिरी गोस्वामी ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। डाक विभाग को पत्र लिख डाकघर में पोस्टमास्टर की व्यवस्था करने के लिए कहा जाएगा।