फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Jagra festival of Bateswar Maharaj was celebrated with great pomp

Dehradun News: बतेसवर महाराज का जागड़ा पर्व धूमधाम से मनाया गया

Thu, 10 Apr 2025 08:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 10 Apr 2025 08:15 PM IST
विज्ञापन
Jagra festival of Bateswar Maharaj was celebrated with great pomp
- श्रद्धालुओं ने दर्शन कर परिवार की सुख-शांति की कामना की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
साहिया। उदपाल्टा और कुरोली गांव के ईष्ट देवता बतेसवर महाराज का जागड़ा पर्व बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने देव पालकी और देव चिह्नों के दर्शन कर परिवार की सुख-शांति की कामना की। वहीं भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया।

उदपाल्टा और कुरोली गांव के ईष्ट देव बतेसवर महाराज की पालकी बिस्सू पर्व से ठीक पांच दिन पहले मंदिर के गर्भ गृह से दर्शन के लिए बाहर निकाली जाती है। सुबह से मंदिर में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। दोपहर दो बजे देव चिह्नों को मंदिर से बाहर निकाला गया। इसके बाद चिह्रों को पंचायती आंगन ले जाया गया। जहां ग्रामीणों ने पारंपरिक वेशभूषा में लोक नृत्य किया।
विज्ञापन


खत स्याणा राजेंद्र सिंह राय ने बताया कि बतेसवर महाराज उदपाल्टा और कुरोली गांव के ईष्ट देव हैं। बताया कि साल में दो बार देवता के चिह्नों को मंदिर से बाहर निकाला जाता है। इस मौके पर देव पुजारी परमानंद शर्मा, यशपाल राय, गंभीर सिंह राय, सतपाल सिंह राय, पूरण सिंह राय, जालम सिंह राय, रणवीर सिंह राय, हरी सिंह राय, अर्जुन सिंह राय, मुन्ना राम आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed