फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Jagadguru Shankaracharya Rajrajeshwarasram said about PM modi.

जगद्गुरु शंकराचार्य को PM मोदी से नहीं थी ऐसी 'आशा'

Wed, 28 Oct 2015 01:32 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, ऋषिकेश
ब्यूरो / अमर उजाला, ऋषिकेश Updated Wed, 28 Oct 2015 01:32 PM IST
विज्ञापन
Jagadguru Shankaracharya Rajrajeshwarasram said about PM modi.

जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम को प्रधानमंत्री नरेंद्र से निराशा हाथ लगी है। उनका कहना है कि मोदी अपने पुराने तेवर खो चुके हैं।

विज्ञापन


जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज का कहना है कि देश में गोमाता की हत्या रोकने के लिए न तो कोई कानून लागू हो पा रहा है न ही गोमांस निर्यात रोकने के लिए कोई प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी जैसे सशक्त प्रधानमंत्री के रहते गोवंश के उत्पीड़न की घटनाओं का जारी रहना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने देश में लागू आरक्षण की समीक्षा और जनमत कराने की जरूरत बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को ऋषिकेश में आयोजित एक कार्यक्रम में जगद्गुरु शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम ने कहा कि हिंदू समाज ने मोदी को इसलिए मत दिया था, क्योंकि उन्होंने एक कार्यक्रम में टोपी पहनने से इनकार किया था, मगर वर्तमान में देश जिन परिस्थितियों से गुजर रहा है, उससे ऐसा प्रतीत होता है कि मोदी अपने पुराने तेवर खो चुके हैं।

जगद्गुरु ने देश में लागू आरक्षण व्यवस्था की समीक्षा किए जाने पर जोर दिया। कहा कि वर्तमान में आरक्षण के चलते प्रतिभावान नौजवान आत्महत्या करने को मजबूर हो रहे हैं।

कहा कि जिस उद्देश्य से आरक्षण का प्रावधान किया गया था उस पर सामूहिक विमर्श और राष्ट्रीय सहमति की जरूरत महसूस की जाने लगी है। आरक्षण के मुद्दों पर सभी दलों को राजनीतिक स्वार्थों से ऊपर उठाकर गंभीरता से मंथन करना चाहिए।

धूमधाम से मनाया स्वामी प्रकाशानंद का प्राकटोत्सव

Jagadguru Shankaracharya Rajrajeshwarasram said about PM modi.

ऋषिकेश स्थित मुनिकीरेती के शीशमझाड़ी स्थित रामानंद आश्रम में ब्रह्मलीन आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी प्रकाशानंद महाराज का 110 वां प्राकटोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर आश्रम परिसर में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।

मंगलवार को जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज के परम सानिध्य में रामानंद आश्रम में स्वामी प्रकाशानंद महाराज की जयंती पर रुद्राभिषेक, सुंदरकांड पाठ, सेवाभिषेक आदि धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।

इस मौके पर जुटे संत-महात्माओं द्वारा ब्रह्मलीन स्वामी प्रकाशानंद की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की गई और उनका भावपूर्ण स्मरण किया गया। इस अवसर पर शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज ने स्वामी प्रकाशानंद के जीवन से जुड़े आध्यात्मिक और सामाजिक कार्यों पर चर्चा की।

उन्होंने बताया कि स्वामी प्रकाशानंद महाराज रामानंद आश्रम के संस्थापक स्वामी रामानंद के गुरु थे। कहा कि उन्होंने अपना जीवन जन कल्याण में होम कर दिया। धार्मिक अनुष्ठान में परमार्थीक न्यास, रवींद्र भदोलिया, विनोद मिश्रा, जगदीश गुप्ता, नारायण शास्त्री आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed