{"_id":"578a56194f1c1ba94013d747","slug":"its-congress-mla-who-damage-coongress-government-says-krshnapal-gurjar","type":"story","status":"publish","title_hn":"'कांग्रेस की सरकार केंद्र ने नहीं उसके विधायकों ने ही गिराई'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'कांग्रेस की सरकार केंद्र ने नहीं उसके विधायकों ने ही गिराई'
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
Updated Sat, 16 Jul 2016 09:19 PM IST
विज्ञापन
कुंवर प्रणव के साथ केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर
- फोटो : अमरउजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि राज्यों में कांग्रेस की सरकारों को केंद्र सरकार ने नहीं गिराया बल्कि उनके विधायकों ने ही अपनी सरकार में अविश्वास जताया था। अरुणाचल प्रदेश में कांग्रेस के पक्ष में आए सुप्रीम कोर्ट के निर्णय पर उन्होंने कहा कि न्यायालय का आदेश सर्वोपरि है। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार को उन्होंने बेईमान और भ्रष्ट करार दिया।
विज्ञापन
शनिवार को केंद्रीय राज्यमंत्री की लंढौरा में आयोजित जनसभा से पूर्व रुड़की स्थित खानपुर के पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह के कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने उत्तराखंड के बाद अरुणाचल प्रदेश में सरकारों को बर्खास्त करने पर केंद्र का बचाव किया।
विज्ञापन
सीएम पर विकास योजनाओं को रोकने का आरोप
कहा कि दोनों राज्यों के विधायकों ने वहां की सरकारों पर अविश्वास जताया था। केंद्र में भाजपा के दो साल के कार्यकाल में सरकार पर कोई भी भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा बल्कि कार्यों में पारदर्शिता की व्यवस्था निर्मित की गई है। दावा किया कि दो वर्ष में आर्थिक विकास दर बढ़ी है जबकि महंगाई दर 10 से घटकर 4.5 प्रतिशत हो गई है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विश्व में देश की प्रतिष्ठा बढ़ी है। यह पहली बार है कि देश में यूरिया खाद की कालाबाजारी बंद हुई है। किसी भी राज्य में इस समय खाद की किल्लत नहीं है।
उन्होंने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि खानपुर में तमाम विकास योजनाओं को जानबूझकर मुख्यमंत्री हरीश रावत ने रोक दिया है। इस अवसर पर पूर्व विधायक हरक सिंह रावत, सुबोध उनियाल, कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन और प्रदीप बत्रा आदि मौजूद रहे।