फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   ITI pass youth will get preference in Agniveer recruitment Uttarakhand news in hindi

Uttarakhand: अग्निवीर भर्ती में ITI पास युवाओं को मिलेगी वरीयता, न्यूनतम 20 से लेकर अधिकतम मिलेंगे 50 अंक बोनस

Wed, 22 Mar 2023 07:50 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 22 Mar 2023 07:50 AM IST
सार

आईटीआई पास युवाओं को तकनीक क्षेत्र में रोजगार के साथ प्रतिष्ठित अग्निपथ योजना के माध्यम से देश की सेवा करने का अवसर मिलेगा। सचिव कौशल विकास के मुताबिक मेजर जनरल मनोज तिवारी मुख्यालय भर्ती कार्यालय लखनऊ के पत्र में भी इसे स्पष्ट किया गया है।

विज्ञापन
ITI pass youth will get preference in Agniveer recruitment Uttarakhand news in hindi
अग्निवीर भर्ती - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

अग्निवीर भर्ती में आईटीआई पास युवाओं को वरीयता मिलेगी। भर्ती के लिए उन्हें न्यूनतम 20 से लेकर अधिकतम 50 बोनस अंक दिए जाएंगे। सचिव कौशल विकास एवं सेवायोजन विजय कुमार यादव के मुताबिक भारतीय सेना की प्रतिष्ठित योजना अग्निपथ में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान से उत्तीर्ण छात्रों को तकनीकी श्रेणी में अग्निवीर के रूप में भर्ती के लिए वेटेज मिलेगा।

विज्ञापन

इसके लिए शैक्षिक योग्यता के साथ आईटीआई पास डिप्लोमा के आधार पर अंकों का वर्गीकरण किया गया है। इससे आईटीआई पास युवाओं को तकनीक क्षेत्र में रोजगार के साथ प्रतिष्ठित अग्निपथ योजना के माध्यम से देश की सेवा करने का अवसर मिलेगा। सचिव कौशल विकास के मुताबिक मेजर जनरल मनोज तिवारी मुख्यालय भर्ती कार्यालय लखनऊ के पत्र में भी इसे स्पष्ट किया गया है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें..Dehradun Weather: तीन साल में सबसे ठंडा रहा मार्च का दूसरा पखवाड़ा, चार दिन में 11 डिग्री गिरा तापमान
विज्ञापन
विज्ञापन


अग्निवीर के रूप में भर्ती में 10वीं पास एवं द्विवर्षीय आईटीआई पास को 20 अंक, 10वीं पास एवं दो, तीन वर्षीय डिप्लोमा पास को 30 अंक, 12वीं पास एवं एक वर्षीय आईटीआई पास को 30 अंक, 12वीं पास एवं द्विवर्षीय आईटीआई पास को 40 अंक एवं 12वीं पास एवं डिप्लोमा धारक को 50 अंक का बोनस दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed