{"_id":"674e06e67df799b931049684","slug":"itbps-inter-border-badminton-competition-starts-dehradun-news-c-5-1-drn1031-561361-2024-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: आईटीबीपी की अंतर सीमांत बैडमिंटन प्रतियोगिता शुरू, आईटीबीपी महानिरीक्षक ने किया शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: आईटीबीपी की अंतर सीमांत बैडमिंटन प्रतियोगिता शुरू, आईटीबीपी महानिरीक्षक ने किया शुभारंभ
Tue, 03 Dec 2024 03:15 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 03 Dec 2024 03:15 PM IST
सार
ऑल इंडिया पुलिस ड्यूटी मीट एवं बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया के निर्धारित नियम एवं कायदों के आधार पर प्रतियोगिता हो रही है।
विज्ञापन
बैडमिंटन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तरी सीमांत एवं 23वीं वाहिनी भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल देहरादून के तत्वावधान में अंतर सीमांत बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सोमवार को परेड ग्रांउड में सात दिसंबर तक चलने वाली प्रतियोगिता का शुभारंभ आईटीबीपी के महानिरीक्षक संजय कुमार गुंज्याल ने बतौर मुख्य अतिथि किया।
विज्ञापन
प्रतियोगिता में आईटीबीपी के कार्यक्षेत्र में तैनात छह सीमांतों की टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। ऑल इंडिया पुलिस ड्यूटी मीट एवं बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया के निर्धारित नियम एवं कायदों के आधार पर प्रतियोगिता हो रही है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Udham Singh Nagar: किच्छा में पुलिस और गौ तस्कर की मुठभेड़, जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने से बदमाश घायल
विज्ञापन
इसके माध्यम से बल स्तर की एक सशक्त टीम का गठन किया जाएगा, जो भविष्य में आयोजित होने वाली विभिन्न प्रतियोगिताओं में बल का प्रतिनिधित्तव करेगी। इस मौके पर आईटीबीपी के उप महानिरीक्षक मनु महाराज समेत अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।