Udham Singh Nagar: किच्छा में पुलिस और गौ तस्कर की मुठभेड़, जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने से बदमाश घायल
पुलिस द्वारा रोकने पर गौ तस्कर ने बाइक छोड़ दी और आम के बगीचे में भागकर पुलिस पर तमंचे से फायर कर दिया। जवाबी फायरिंग में गौ तस्कर के पैर पर गोली लगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
किच्छा के कलकत्ता चौकी क्षेत्र में पुलिस और गौ तस्कर के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान पैर में गोली लगने से तस्कर तस्लीम कुरेशी निवासी कुरैशी मोहल्ला किच्छा घायल हो गया। घायल का अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।
एसएसपी ने बताया कि तस्लीम बिना नंबर की बाइक पर कलकत्ता चौकी क्षेत्र में जा रहा था। रोकने पर उसने बाइक छोड़ दी और आम के बगीचे में भागकर पुलिस पर तमंचे से फायर कर दिया। जवाबी फायरिंग में उसके पैर पर गोली लगी।
ये भी पढ़ें...National Games: आईओएस की अंतिम मुहर, उत्तराखंड में 28 जनवरी से 14 फरवरी तक होंगे 38 वें राष्ट्रीय खेल
फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है। इसके खिलाफ पूर्व में भी गौ तस्करी, हत्या, पशु चोरी और अन्य धाराओं में केस दर्ज है। उसके पास से तमंचा, कारतूस के साथ ही बाइक में बंधे बैग से प्रतिबंधित मांस बरामद हुआ है।