फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   ITBP vehicle fell into the ditch in pithoragarh, one itbp personnel dies one injured

आईटीबीपी का वाहन खाई में गिरा, एक जवान की मौत, एक घायल

Sun, 02 Jun 2019 06:28 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धारचूला/ पिथौरागढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धारचूला/ पिथौरागढ़ Published by: देव कश्यप Updated Sun, 02 Jun 2019 06:28 AM IST
विज्ञापन
ITBP vehicle fell into the ditch in pithoragarh, one itbp personnel dies one injured
फाइल फोटो

धारचूला से ढांकर जा रहा आईटीबीपी का वाहन खाई में गिर गया। इस दुर्घटना में एक जवान की मौत हो गई जबकि एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल जवान का धारचूला में प्राथमिक उपचार करने के बाद 108 वाहन से जिला अस्पताल भेज दिया गया है।

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार आईटीबीपी की 36वीं वाहिनी लोहाघाट की एक पोस्ट तिंकर में है। शनिवार की शाम आईटीबीपी का 407 वाहन धारचूला से ढाकर जा रहा था। तहसील मुख्यालय धारचूला से लगभग 50 किलोमीटर दूर उर्थिंग से आगे सेला के समीप वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस दुर्घटना में जवान रवींद्र सिंह की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा जवान राजेश सिंह घायल हो गया।
विज्ञापन


पटवारी हुकुम सिंह धामी ने बताया कि घायल जवान का प्राथमिक उपचार करने के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed