फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   ITBP team honored as returning winner

विजेता बनकर लौटी आईटीबीपी की टीम सम्मानित

Fri, 26 Jul 2019 01:54 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jul 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
ITBP team honored as returning winner
16 से 21 जुलाई तक लखनऊ में आयोजित 62वीं ऑल इंडिया पुलिस ड्यूटी मीट में आईटीबीपी मसूरी की टीम ने पहला स्थान हासिल किया है। टीम के वापस लौटने पर आईटीबीपी सभागार में आयोजित सम्मान कार्यक्रम में कैप्टन प्रशांत कुमार की अगुवाई में टीम ने ट्राफी आईजी को सौंपी। इस मौके पर आईटीबीपी की ओर से टीम को मेडल देकर सम्मानित किया गया। टीम के लिए नगद पुरस्कार की भी घोषणा की गई है।
विज्ञापन

पत्रकारों से वार्ता करते हुए आईटीबीपी के आईजी पीएस पापता ने बताया कि लखनऊ में 16 से 21 जुलाई तक आयोजित 62वीं आल इंडिया पुलिस ड्यूटी मीट में देशभर के पुलिसकर्मियों ने प्रतिभाग किया था। मीट में 34 टीमों में राज्य पुलिस व केंद्रीय अर्धसैनिक बल की टीमें भी शामिल थी।
विज्ञापन

आईटीबीपी के जवानों ने आल इंडिया पुलिस ड्यूटी मीट में एंटी सबोटेक चेक में पहला स्थान हासिल किया है। पिछले साल बल दूसरे स्थान पर था। यह जीत आईटीबीपी के जवानों और अधिकारियों की उत्कृष्टता को दर्शाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को आईटीबीपी के डायरेक्टर जनरल द्वारा दिल्ली में मसूरी की टीम को सम्मानित किया जाएगा। सहायक सेनानी हेमंत कुमार ने कहा कि प्रथम स्थान हासिल करने के लिए उनकी टीम के साथ उनके कोच और सीनियर अधिकारियों ने काफी मेहनत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed