फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   ITBP recruitment in uttarakhand

ITBP भर्तीः पहले दिन पहुंचे 6 हजार

Mon, 27 Oct 2014 08:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी
ब्यूरो/अमर उजाला, उत्तरकाशी Updated Mon, 27 Oct 2014 08:13 PM IST
विज्ञापन
ITBP recruitment in uttarakhand

भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (आईटीबीपी) में भर्ती होने के लिए उत्तरकाशी सहित उत्तराखंड के सीमांत जिलों के युवाओं में भारी उत्साह है। सोमवार से मातली में शुरू हुए भर्ती मेले सीमांत जिलों के दूरदराज गांव से युवा पहुंचे। पहले ही दिन 6000 युवा शामिल हुए। इसमें करीब 500 युवा लंबाई कम होने से बाहर हो गए।

विज्ञापन


आईटीबीपी 12 वाहिनी परिसर मातली में रविवार मध्य रात से ही युवाओं की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। तड़के तक आईटीबीपी गेट से मातली बाजार तक युवाओं की लंबी कतार लग गई थी। सुबह छह बजे से नाप-जोख के बाद युवाओं का पंजीकरण और शैक्षिक प्रमाणपत्रों की जांच हुई।
विज्ञापन


दिन भर चली इस प्रक्रिया में पहले दिन सीमांत जिलों के 6000 युवा शामिल हुए। इसमें करीब 500 युवा लंबाई कम होने से बाहर हो गए। सेनानी आरएस चंदेल ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता के साथ की जा रही है। युवाओं को समुचित सुविधाएं दी जा रही है। मंगलवार से शारीरिक दक्षता परीक्षा शुरू हो जाएगी। युवाओं की भीड़ के चलते शारीरिक दक्षता परीक्षा तीन नवंबर तक चलने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं मिली रात ठहरने की जगह

ITBP recruitment in uttarakhand

भर्ती मेले में युवाओं की भीड़ उमड़ने से मातली के होटल फुल हो गए। रविवार रात कई युवाओं ने एटीएम कार्नर के सहारे तो कई ने दुकानों की छत के नीचे रात गुजारी। सोमवार को भी शाम तक पंजीकरण कराने वाले युवाओं को मातली में ठहरने की जगह नहीं मिलने पर उन्हें छह किमी दूर उत्तरकाशी आना पड़ा। वहीं कई युवाओं को मातली से उत्तरकाशी के लिए वाहन नहीं मिलने से पैदल आना पड़ा।

दिनभर लगता रहा जाम
भर्ती मेले में भीड़ होने से मातली में गंगोत्री हाईवे पर दिनभर जाम की समस्या बनी रही। इससे यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। भीड़ को नियंत्रित करने में आईटीबीपी के जवानों को भारी मशक्कत करनी पड़ी।

बैरंग लौटे युवा
यह भर्ती रैली सिर्फ उत्तराखंड के सीमांत जनपद उत्तरकाशी, चमोली एवं पिथौरागढ़ के युवाओं के लिए है, लेकिन जानकारी के अभाव में अन्य जिलों से भी कई युवा पहुंच रहे हैं। सोमवार को पहुंचे ऐसे कई युवाओं को बैरंग लौटना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed