फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Itbp doctor give treatment to general citizens on border area hospitals

खुशखबर: उत्तराखंड में अब आईटीबीपी के सीमांत अस्पतालों में स्थानीय नागरिकों को भी मिलेगा इलाज 

Wed, 05 Dec 2018 08:33 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 05 Dec 2018 08:33 AM IST
विज्ञापन
Itbp doctor give treatment to general citizens on border area hospitals
डेमो - फोटो : डेमो

भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख और राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी के प्रयासों से सीमांत क्षेत्रों के स्थानीय नागरिकों को उपचार के लिए एक और सौगात मिली है। पैरामिलिट्री फोर्स एसएसबी की तरह आईटीबीपी ने भी आम जनता के लिए अपने अस्पतालों में इलाज की सुविधा शुरू कर दी है।

विज्ञापन


सांसद बलूनी ने कहा आईटीबीपी बेहद दुर्गम और पिछड़े सीमांत क्षेत्रों में तैनात होती है। ऐसे क्षेत्रों में जनता के पास बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं मिल पाती हैं। अब आईटीबीपी के आदेश में कहा गया है कि उनके अस्पतालों में स्थानीय नागरिकों को भी उपचार मिलेगा और उन्हें निशुल्क दवाएं भी दी जाएंगी।
विज्ञापन


इसके आदेश सभी बटालियनों के कमांडेंट को दे दी गई है। साथ ही उन्हें निर्देशित किया गया है कि वह स्थानीय जिला प्रशासन और स्थानीय चिकित्सा अधिकारियों से समन्वय रखेंगे, जिससे नागरिकों के उपचार में दवाओं का संकट बाधा ना बने।

विज्ञापन
विज्ञापन

बलूनी ने कहा कि आईटीबीपी ने यह भी स्पष्ट किया है कि जनता को जो दवाएं दी जाएंगी, वह सिविक एक्शन फंड से होंगी और उनका अलग रजिस्टर तैयार किया जाएगा। सांसद ने कहा आईटीबीपी ने जिस संवेदना का परिचय दिया है, उसके लिए वह आभार प्रकट करते हैं।

मोदी सरकार आम जनता के लिए संवेदनशील है, निसंदेह जनता यह अनुभव कर रही है। सीमांत जनता के लिए एसएसबी और आईटीबीपी के चिकित्सकों के उपचार सुविधाएं देने से बड़ी राहत मिलेगी।

बलूनी लंबे समय से सेना और अर्ध सेना के अस्पतालों के स्थानीय जनता को प्राथमिक उपचार देने की पैरवी करते रहे हैं, जिसके तहत अब दोनों सुरक्षाबलों के अस्पतालों से आम जनता को उपचार प्राप्त होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed