फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   ITBP celebrated their foundation day

ITBP की 35वीं वाहिनी ने मनाया 10 वां स्थापना दिवस

Tue, 09 May 2017 04:26 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, उत्तरकाशी
ब्यूरो/ अमर उजाला, उत्तरकाशी Updated Tue, 09 May 2017 04:26 PM IST
विज्ञापन
ITBP celebrated their foundation day
itbp - फोटो : amarujala

भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल का स्थापना दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। इस मौके पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ ही विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। जिसमें हिमवीर व उनके परिवारजनों ने बढ़चढ़कर प्रतिभाग किया।

विज्ञापन


आईटीबीपी 35वीं वाहिनी महिडांडा कैंप परिसर में आयोजित दसवां स्थापना दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ परेड़ और ध्वजारोहण के साथ हुआ। इस मौके पर सैनानी रिंकू थापा ने कहा कि आईटीबीपी देश की आन, बान और शान की रक्षा के लिए मुस्तैद है। बल सीमा की रक्षा के साथ-साथ सीमांत गांव में विकास में भी सहयोग दे रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने सभी जवानों का हौंसला अफजाही कर आने वाली चुनौतियों का बहादुर से सामना करने को कहा। उन्होंने बल के कार्यो पर विस्तार से प्रकाश डाला।

इस मौके पर फैंसी ड्रेस, क्विज, जलेबी रेस, नींबू चम्मच रेस, रस्साकशी, सुई धागा रेस सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें जवानों के परिवारजनों ने भी प्रतिभाग किया। प्रतियोगिताओं में स्थान पाने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया गाय।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed