{"_id":"631963c84f576e52db3bdc03","slug":"itbp-bus-fell-into-a-ditch-accident-on-tanakpur-pithoragarh-national-highway","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bus Accident In Uttarakhand : 12 जवानों को लेकर जा रही आईटीबीपी की बस खाई में गिरी, राहत-बचाव कार्य जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bus Accident In Uttarakhand : 12 जवानों को लेकर जा रही आईटीबीपी की बस खाई में गिरी, राहत-बचाव कार्य जारी
Fri, 09 Sep 2022 10:35 AM IST
रेनू सकलानी
संवाद न्यूज एजेंसी, टनकपुर/चंपावत।
संवाद न्यूज एजेंसी, टनकपुर/चंपावत।
Published by: रेनू सकलानी
Updated Fri, 09 Sep 2022 10:35 AM IST
सार
टनकपुर-पिथौरागढ़ हाईवे पर एक सप्ताह में अर्द्धसुरक्षा बल की दूसरी बस दुर्घटना हुई है। टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर सिन्याड़ी के पास आईटीबीपी की बस दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में गिर गई।
विज्ञापन
दुघर्टना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर सिन्याड़ी के पास भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) की बस दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में गिर गई। हालांकि बस के पेड़ और झाड़ियों में अटकने से बड़ा हादसा बच गया। बस में चालक सहित 12 जवान थे। सात जवान मामूली रूप से घायल हुए। चल्थी अस्पताल में इलाज के बाद सभी घायलों को छुट्टी दे दी गई। हादसे के कारणों का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
हादसा बृहस्पतिवार सुबह साढ़े छह बजे हुआ। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही चल्थी पुलिस चौकी प्रभारी देवेंद्र बिष्ट के नेतृत्व में पुलिस बल मौके पर पहुंचा। 108 एंबुलेंस और अन्य वाहनों से घायलों को सिन्याड़ी से छह किमी दूर चल्थी अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
हादसे में पंजाब निवासी चालक सरबजीत सिंह (37), संदीप कुमार (33) दादरी हरियाणा, अनिल कुमार (45) बैलपड़ाव नैनीताल, राम अवतार (31) राजस्थान, ओम प्रकाश (35) श्यामपुरा राजस्थान, रवि कुमार (31) और विजय कुमार (40) निवासी दिल्ली घायल हुए। सीएमओ डॉ. केके अग्रवाल ने बताया कि सभी जवानों की हालत ठीक है। इलाज के बाद सभी को छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
एसएसबी की बस भी एक सप्ताह पूर्व हुई थी दुर्घटनाग्रस्त
टनकपुर-पिथौरागढ़ हाईवे पर एक सप्ताह में अर्द्धसुरक्षा बल की यह दूसरी बस दुर्घटना है। दो सितंबर को एसएसबी की चंपावत स्थित पंचम वाहिनी की कमलपथ जा रही बस की सूखीढांग के पास एक ट्रक से टक्कर हो गई थी जिसमें एसएसबी के चार जवान घायल हुए थे।