फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सात समंदर पार से देवभूमि पहुंचा विदेशी जोड़ा, आधुनिक चकाचौंध छोड़ पहाड़ी परंपराओं संग लिए फेरे

Sun, 23 Sep 2018 09:10 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उत्तरकाशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उत्तरकाशी Updated Sun, 23 Sep 2018 09:10 AM IST
विज्ञापन
Italy couple marrying with uttarakhand culture in uttarkashi
उत्तराखंड की संस्कृति का मुरीद हुआ ये जोड़ा - फोटो : amar ujala

इटली के एक युवा जोड़े ने आधुनिक चकाचौंध को छोड़कर यहां वैदिक परंपराओं से विवाह किया। भटवाड़ी ब्लॉक के गणेशपुर स्थित आश्रम में हुए इस शादी समारोह में दक्षिण भारत और गढ़वाल की समृद्ध संस्कृति का अनूठा संगम देखने को मिला।  मां गंगा, योग, आध्यात्म व साहसिक पर्यटन के लिए मशहूर उत्तरकाशी की देव भूमि विदेशी पर्यटकों के लिए हमेशा से आकर्षण का केंद्र रही है।


 

Italy couple marrying with uttarakhand culture in uttarkashi
italy couple

इन्हीं सब खूबियों से आकर्षित इटली की स्टेफानो पिपिताने और जूलिया कंग्लारियो ने आधुनिक चकाचौंध को छोड़कर भारतीय रीति रिवाज से विवाह किया। गणेशपुर स्थित योग विद्या गुरुकुल आश्रम के स्वामी आनंद चेतन सरस्वती के इन शिष्यों ने मां गंगा के तट पर अपने दांपत्य जीवन का शुभारंभ किया। तीन दिनों तक चले इस समारोह के पहले दिन वर-वधू के साथ उनके माता पिता व अन्य सगे संबंधियों ने गंगोत्री धाम में दर्शन किए।
 

Italy couple marrying with uttarakhand culture in uttarkashi
शादी

बृहस्पतिवार शाम को गढ़वाली परंपराओं के तहत मंगल स्नान, मेहंदी व महिला संगीत का कार्यक्रम हुआ। ढोल दमाऊं के बीच रातभर सभी लोगों ने रासौं तांदी आदि नृत्य किया। शुक्रवार सुबह वर पक्ष के लोग बारात लेकर विवाह स्थल पर पहुंचे, जहां वधू पक्ष के लोगों ने बारातियों का पारंपरिक गढ़वाली टोपी पहनाकर स्वागत किया। इसके बाद मुख्य पंडित व बंगलूरू के संस्कृति कालेज के प्रोफेसर मंजूनाथ भट्ट विनायक ने वरमाला, गुड़जरिका, मंगलसूत्र, कन्यादान आदि दक्षिण भारतीय परंपराओं के साथ विवाह संपन्न कराया।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Italy couple marrying with uttarakhand culture in uttarkashi
italy couple

वर के माता-पिता मारिना सेमिनारा व आंटोनिओ पिपिताने, वधू के माता-पिता स्टेफानिआ रोशिता व आंड्रेया कंग्लारिओ और पूर्व गंगोत्री विधायक विजयपाल सजवाण, एसपी ददनपाल, अजय पुरी, राममोहन, प्रताप बिष्ट सहित इटली, चेन्नई, उड़ीसा आदि स्थानों से आए मेहमानों ने नवदंपति को आशीर्वाद दिया। समारोह के अंत में वर-वधू ने काशी विश्वनाथ मंदिर में जाकर सुखी जीवन की कामना की। उधर स्वामी आनंद चेतन सरस्वती ने बताया कि वैदिक संस्कारों के अनुसार वर-वधू का नाम बदलकर अब अनंत शर्मा व लक्ष्मी शर्मा रखा गया है। वैवाहिक जीवन के सभी कर्मकांड में यह नवदंपति इसी नाम का प्रयोग करेंगे।
 

विज्ञापन
Italy couple marrying with uttarakhand culture in uttarkashi
italy couple, marriage

विदेशी युगल के विवाह में गढ़वाल व दक्षिण भारत की संस्कृतियों का अनूठा संगम देखने को मिला। विवाह के दौरान सभी पुरुषों ने गढ़वाली टोपी के साथ सिल्क का धोती कुर्ता पहना, जबकि महिलाओं ने दक्षिण भारत की प्रसिद्ध कांचीपुरम साड़ी पहनी। भोजन में मेहमानों ने अरसे, झंगोरे की खीर, उड़द के दाल की पकोड़ी आदि गढ़वाली पकवानों का आनंद लिया। इसके साथ ही केले के पत्ते में परोसे गए चावल, टमाटर की चटनी, पपीते का सलाद, रसगुल्ले आदि दक्षिण भारतीय व्यंजनों का भी भरपूर लुत्फ उठाया।  
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed