Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   immolation and then tried to hang herself from a ceiling fan at

युवती का कोतवाली में ड्रामा: पहले आत्मदाह की कोशिश, फिर पंखे से लटकी

Wed, 18 Nov 2026 08:02 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Wed, 18 Nov 2026 08:02 PM IST
विज्ञापन
immolation and then tried to hang herself from a ceiling fan at
- शादी का झांसा देकर छह साल यौन उत्पीड़न का आरोप, प्राथमिकी दर्ज न होने से आक्रोशित है पीड़ित
विज्ञापन

- इंसाफ के लिए परिजनों और ग्रामीणों के साथ ठंड में रातभर कोतवाली में दिया धरना
- सीओ और एसपी देहात के समझाने के बावजूद नहीं बनी बात, कार्रवाई की मांग पर अड़े प्रदर्शनकारी
कालसी। शादी का झांसा देकर छह साल तक यौन उत्पीड़न करने के आरोपी पर प्राथमिकी दर्ज न होने से क्षुब्ध एक युवती ने बुधवार को कालसी कोतवाली में जमकर हंगामा किया। पुलिस की हीलाहवाली से हताश पीड़िता ने पहले कोतवाली परिसर में ज्वलनशील पदार्थ डालकर आत्मदाह का प्रयास किया। पुलिसकर्मियों ने बमुश्किल उसे बचाया तो कुछ ही देर बाद वह कार्यालय के अंदर मेज पर चढ़ गई और चुन्नी के सहारे पंखे से लटककर जान देने की कोशिश की। इस हाईवोल्टेज ड्रामे से कोतवाली में दिनभर अफरातफरी और हड़कंप का माहौल रहा।
पीड़िता और उसके परिजनों का आरोप है कि क्षेत्र के ही एक युवक ने छह साल पहले शादी का झांसा देकर उसके साथ संबंध बनाए थे। करीब साढ़े चार साल पहले युवक के परिजनों ने भी शादी के लिए सहमति दे दी थी, लेकिन बाद में वे मुकर गए। पीड़िता के अनुसार, जब वह चार नवंबर को बात करने युवक के घर पहुंची, तो वहां मौजूद सादे कपड़ों में एक पुलिसकर्मी और युवक के परिजनों ने उसके साथ मारपीट व अभद्रता की।
विज्ञापन

छह नवंबर को कोतवाली में तहरीर देने के बावजूद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज नहीं की। इंसाफ की गुहार लगाते हुए मंगलवार सुबह 11 बजे से पीड़िता, उसके परिजन, ग्रामीण और स्थानीय जनप्रतिनिधि कोतवाली में धरने पर बैठ गए थे और ठंड में पूरी रात प्रदर्शनकारी कोतवाली परिसर में ही डटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिसकर्मियों ने छीना ज्वलनशील पदार्थ
बुधवार को जब पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं हुई, तो आक्रोशित पीड़िता ने अपने ऊपर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगाने की कोशिश की। सतर्क पुलिसकर्मियों ने फौरन उसके हाथ से पदार्थ छीन लिया। इसके कुछ ही देर बाद वह पुलिस को चकमा देकर कार्यालय में घुसी और मेज पर चढ़कर पंखे से चुन्नी का फंदा लगाकर लटकने का प्रयास किया। पुलिसकर्मियों ने तुरंत चुन्नी खींचकर उसे नीचे उतारा। पीड़िता ने चेतावनी दी है कि जब तक आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तारी नहीं होती, वह कोतवाली से नहीं हटेगी।
अधिकारियों की वार्ता रही बेनतीजा
मामले की गंभीरता को देखते हुए डॉ. आदित्य तिवारी मंगलवार से ही कोतवाली में डेरा डाले हुए हैं। एसपी देहात स्वतंत्र कुमार सिंह भी मंगलवार देर रात कोतवाली पहुंचे थे। पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों से कई दौर की वार्ता की, लेकिन कोई समाधान नहीं निकला। बुधवार देर शाम तक पीड़िता और ग्रामीण कोतवाली परिसर में ही डटे रहे।

आरोपों की जांच चल रही है। युवती और उनके परिजनों को निष्पक्ष जांच का पूरा आश्वासन दिया गया है, लेकिन वह सहमत नहीं हैं। परिजनों और युवती को समझाने का प्रयास किया जा रहा है। - डॉ. आदित्य तिवारी, सीओ, विकासनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed