फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Italy Black Army secure maa jagdamba yagya in almora.

यहां इटली की ‘ब्लैक आर्मी’ करती है मां जगदंबा के यज्ञ की निगरानी

Wed, 21 Oct 2015 08:33 AM IST
नवीन भट्ट/अमर उजाला, रानीखेत (अल्मोड़ा)
नवीन भट्ट/अमर उजाला, रानीखेत (अल्मोड़ा) Updated Wed, 21 Oct 2015 08:33 AM IST
विज्ञापन
Italy Black Army secure maa jagdamba yagya in almora.

अल्मोड़ा के बाबा हैड़ाखान मंदिर में हर साल अश्विन नवरात्र में लगातार दस दिन चलने वाले महाजगदंबा यज्ञ में सुरक्षा सहित तमाम व्यवस्थाएं ‘ब्लैक आर्मी’ की टीम देखती है।

विज्ञापन


बाबा द्वारा गठित इस टीम के सदस्य काले कपड़े धारण करते हैं और महायज्ञ के दौरान मुस्तैदी से हर गतिविधि पर पैनी निगाह रखते हैं। इस टीम में ज्यादातर इटेलियन हैं और कई महिलाएं भी टीम से जुड़ी हैं। हालांकि इस बार टीम के कुछ ही सदस्य पहुंचे हैं, लेकिन मजबूत कद के ये भक्त पूरी व्यवस्थाओं पर पैनी निगाह रखे हैं।
विज्ञापन


1984 में ब्रह्मलीन होने से तीन वर्ष पूर्व 1981 में देशी-विदेशी भक्तजन बाबा के साथ कलकत्ता के टूर पर गए थे। इस टीम में अधिकांश भक्त इटली से पहुंचे थे। बताया जाता है कि बाबा हैड़ाखान ने उन्हें कोलकाता में मां कालिका मंदिर के दर्शन कराए और काली मां के जीवन से जुड़े इतिहास को रखा।

विज्ञापन
विज्ञापन

काली-शनि के हाथ में है ब्लैक आर्मी की कमान

Italy Black Army secure maa jagdamba yagya in almora.

बाबा के भक्त हैड़ाखान समाज के ट्रस्टी दिल्ली निवासी संजीव सरना बताते हैं कि इटली के युवा भक्त मां काली से काफी प्रभावित हुए, उनका उत्साह देखकर बाबा हैड़ाखान ने उन्हें काले वस्त्र धारण कराए और उन्हें हैड़ाखान समाज का ब्लैक आर्मी बना दिया।

बाबा ने इन सदस्यों को निष्काम भावना से कार्य करने की दीक्षा भी दी। काले कपड़े धारण किए यह आर्मी तमाम सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी करती है।

ब्लैक आर्मी टीम की कमान काली शनि नामक इटेलियन के हाथ में है। उसी के निर्देशन में टीम के सभी सदस्य काम करते हैं। चैत्र नवरात्र पर काठगोदाम स्थित बाबा हैड़ाखान मंदिर में होने वाले धार्मिक आयोजन में भी ब्लैक आर्मी के सदस्य ही पूरी व्यवस्था देखते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed