{"_id":"5868084c4f1c1b047feec482","slug":"it-will-be-rain-on-new-year-in-uttarakhand","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से हो सकता है नए साल का आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से हो सकता है नए साल का आगाज
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 01 Jan 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
बारिश
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में कई जगहों पर बारिश के साथ नए साल का आगाज हो सकता है। मौसम विभाग ने एक ओर प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश के साथ बर्फबारी के आसार जताए हैं तो दूसरी ओर राजधानी में भी हल्की बारिश की उम्मीद है।
विज्ञापन
साल के आखिरी दिन शनिवार को राजधानी सहित प्रदेश के कई हिस्सों में आंशिक बादल छाए रहे। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि साल के पहले दिन यानी रविवार को भी बादल छाए रहेंगे।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि प्रदेश में तीन हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों पर हल्की बारिश के साथ बर्फबारी भी हो सकती है। बताया कि राजधानी में भी आंशिक से लेकर आमतौर पर बादल छाए रहेंगे। कुछ जगहों पर बारिश भी होने की संभावना है। बारिश होने से तापमान में भी गिरावट आ सकती है।
विज्ञापन