{"_id":"658878c7c073248c6707eb01","slug":"it-was-decided-to-perform-mahayagya-on-the-banks-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1030-314561-2023-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: मकर संक्रांति पर यमुना तट पर होगा महायज्ञ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: मकर संक्रांति पर यमुना तट पर होगा महायज्ञ
विज्ञापन
I-जीवनगढ़ में लोक पंचायत की बैठक में लिया गया निर्णय
I
I-बढ़ते नशे की प्रवृत्ति और शादियों में फिजूल खर्चें पर जताई चिंताI
लोक पंचायत की जीवनगढ़ स्थित कार्यालय में आयोजित बैठक में मकर संक्रांति के दिन 14 जनवरी को हरिपुर यमुना के तट पर महायज्ञ करने का निर्णय लिया गया। इस मौके पर प्रवचन और भंडारे का भी आयोजन होगा। बैठक में वक्ताओं ने बढ़ते नशे की प्रवृत्ति और शादियों में फिजूल खर्चें पर चिंता जताई।
वरिष्ठ सदस्य श्रीचंद शर्मा ने कहा है कि सामाजिक ताना-बाना बनाए रखने के लिए समाज के अंदर व्याप्त कुरीतियों को समाप्त किया जाना जरूरी है। नई परंपराएं शुरू होनी चाहिए। उन्होंने कहा है कि जौनसार बावर में शादी-विवाह में जिस तरह से धन का व्यय हो रहा है वह किसी भी जाति और समुदाय के हित में नहीं है। कहा कि निश्चित धनराशि शादी विवाह में खर्च करनी चाहिए। वरिष्ठ सदस्य एवं सूचना विभाग के संयुक्त निदेशक केएस चौहान ने कहा कि लोक पंचायत सामाजिक जागरण का एक महत्वपूर्ण मंच है। लोक संस्कृति, रीति-रिवाज व परंपराओं को जीवित रखते हुए संगठन समाज जागरण के क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। विधानसभा के पूर्व सूचना अधिकारी भारत चौहान ने कहा कि संगठन विस्तार के लिए अधिक से अधिक लोगों को जोड़ना चाहिए। इस मौके पर अनिल तोमर, सतपाल चौहान, प्रीतम सिंह, विनोद जोशी, कांति चौहान, खजान चौहान, मुकेश, जवाहर राणा आदि मौजूद रहे।