{"_id":"66a80fb926c8b5ab6d0b4584","slug":"it-ranks-first-among-all-the-municipal-corporations-of-the-dehradun-news-c-5-1-drn1030-466415-2024-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: ऋण उपलब्ध कराने में प्रदेश में पहले स्थान पर नगर निगम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: ऋण उपलब्ध कराने में प्रदेश में पहले स्थान पर नगर निगम
विज्ञापन
I
I
I
I
Iप्रधानमंत्री स्वनिधि योजना : 1298 फेरी व्यवसायियों को मिला लाभI
नगर निगम ऋषिकेश प्रधानमंत्री स्वनिधि आत्मनिर्भर योजना के तहत ऋण उपलब्ध कराने में प्रदेश के सभी नगर निगमों में पहले स्थान पर है।
नगर आयुक्त शैलेंद्र सिंह नेगी बताया कि योजना की नोडल अधिकारी डीएम देहरादून सोनिका व सीडीओ झरना कमठान की ओर से समय-समय पर इसकी समीक्षा की जाती है। नोडल अधिकारी के निर्देश पर लक्ष्यों को सीमा नहीं मानते हुए अधिक से अधिक लोगों को योजनाओं से लाभान्वित किया गया। राज्य सरकार से प्राप्त लक्ष्य 1,175 के सापेक्ष 1,298 फेरी व्यवसायियों को इसका लाभ मिला है।
नगर निगम में नोडल अधिकारी सहायक नगर आयुक्त चंद्रकांत भट्ट व सिटी मिशन मैनेजर वरुण मल्होत्रा की ओर से बैंक प्रतिनिधियों के साथ कैंपों का आयोजन किया गया। जिसके माध्यम से रेहडी-पटरी संचालकों सहित आम जनता को लाभ पहुंचाया गया। शहरी विकास निदेशालय देहरादून की सोमवार को प्रस्तुत रिपोर्ट के अनुसार तीनों चरण के लक्ष्य के सापेक्ष 110 प्रतिशत की उपलब्धि प्राप्त करते हुए अधिक से अधिक लोगों को योजना से लाभान्वित किया गया है।