फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   it may rain on burning forest in uttarakhand.

धधकते जंगलों पर आज पड़ सकती है राहत की फुहार

Tue, 03 May 2016 01:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 03 May 2016 01:20 AM IST
विज्ञापन
it may rain on burning forest in uttarakhand.
जंगल में आग - फोटो : AmarUjala

लगातार धधकते जंगलों के लिए मंगलवार ‘मंगलकारी’ साबित हो सकता है। मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने का अनुमान जताया है। इसके तहत न केवल छह मई तक बादल रहेंगे बल्कि बारिश, आंधी और कई जगहों पर ओले भी पड़ सकते हैं। विभाग ने तेज हवाओं से कच्चे मकानों और खेतों में खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचने की आशंका भी जताई है।

विज्ञापन


बीते कई दिनों से लगातार आग जंगलों को राख कर रही है। वन्य जीवों की जान खतरे में है। कई जगहों पर रास्ते बंद कर दिए गए हैं। इस बीच मौसम विभाग ने मंगलवार से सूबे में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के आसार जताए हैं।
विज्ञापन


मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि आगामी तीन से छह मई तक पश्चिमी विक्षोभ का असर रहेगा। उन्होंने बताया कि तीन, चार और पांच मई को कई जगहों पर औसत बारिश हो सकती है। छह मई को कुछ जगहों पर हल्की बारिश के आसार हैं। उन्होंने बताया कि कई जगहों पर पांच व छह मई को ओलावृष्टि भी हो सकती है। हालांकि कहीं भी फिलहाल भारी बारिश की चेतावनी जारी नहीं की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश में 72 घंटे तेज आंधी की चेतावनी

it may rain on burning forest in uttarakhand.
मौसम - फोटो : pilibhit, beureu

मौसम विभाग ने मंगलवार की शाम से आगामी 72 घंटे सूबे में मैदानी इलाकों में तेज आंधी चलने की चेतावनी जारी की है। इसके अलावा प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है जबकि राजधानी में भी बादल और हल्की बारिश के आसार हैं।

प्रदेशभर में सोमवार को मौसम शुष्क रहा। मैदानी इलाकों में गर्म हवाओं के बीच काफी गर्मी रही। राजधानी में लगातार दूसरे दिन का तापमान 38.9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने मंगलवार से मौसम का मिजाज बदलने का पूर्वानुमान जताया है।

मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि मंगलवार की शाम पांच बजे से आगामी 72 घंटे प्रदेश के मैदानी इलाकों में 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश के अनेक स्थानों में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। साथ ही राजधानी में भी आंशिक से पूरे बादल छाये रहेंगे। कुछ जगहों पर हल्की बारिश भी हो सकती है। बारिश के बीच तापमान में भी गिरावट आने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed