{"_id":"659061271dfbb463ba015d37","slug":"it-cost-a-car-rider-a-lot-to-stop-a-fight-between-two-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1030-318531-2023-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: बच्चों की लड़ाई छुड़ाना पड़ा भारी, पहले चले लाठी-डंडे, फिर कार जलाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: बच्चों की लड़ाई छुड़ाना पड़ा भारी, पहले चले लाठी-डंडे, फिर कार जलाई
विज्ञापन
I- अटक फार्म का मामला, दोनों पक्षाें की तहरीर पर क्रास मुकदमा दर्जI
थाना क्षेत्र के अटक फार्म में हिमालयन इंस्टीट्यूट के पास दो छात्रों की लड़ाई छुड़ाना एक कार सवार को भारी पड़ गया। एक छात्र के परिजनों और कार सवार के बीच पहले जमकर मारपीट हुई। उसके बाद दोनों पक्षों में लाठी-डंडे और पत्थर चले। बाद में गुस्साएं लोगोंं ने कार को आग के हवाले कर दिया। कार पूरी तरह से जल गई। दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने क्रास मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, हिमालयन इंस्टीट्यूट के पास दो छात्र आपस में लड़ रहे थे। मौके पर आए एक छात्र के परिजनों ने दूसरे छात्र को पीटना शुरू कर दिया। इस बीच एक कार सवार मौके पर पहुंचा। उसने लड़ाई छुड़ाने का प्रयास किया तो एक छात्र के परिजन भड़क गए। दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। आरोप है कि छात्र के परिजनों ने कार में आग लगा दी। थाना प्रभारी सेलाकुई शैंकी कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों ने तहरीर दी है। अटक फार्म निवासी पंकज ने बताया कि राजीव बिष्ट, तुषार शर्मा, अक्षय और सागर ने उसके साथ गाली-गलौज, मारपीट की और कार को जला दिया। राजावाला निवासी संजीव बिष्ट ने बताया कि नीरज और उसके अन्य 7-8 दोस्तों ने उनके साथ मारपीट और गाली-गलौज किया। थाना प्रभारी ने बताया कि क्रास मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।