{"_id":"652a21dea0afbe2daf0ec045","slug":"israel-hamas-war-operation-ajay-dehradun-girl-trapped-in-israel-airlifted-safely-uttarakhand-news-in-hindi-2023-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Operation Ajay: इस्राइल में फंसी देहरादून की महिला की हुई वतन वापसी, सकुशल पहुंचने पर सरकार का जताया आभार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Operation Ajay: इस्राइल में फंसी देहरादून की महिला की हुई वतन वापसी, सकुशल पहुंचने पर सरकार का जताया आभार
Sat, 14 Oct 2023 10:56 AM IST
रेनू सकलानी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Sat, 14 Oct 2023 10:56 AM IST
सार
इस्राइल और हमास में जारी भीषण जंग के बीच भारत सरकार ऑपरेशन अजय के माध्यम से अपने नागरिकों की सुरक्षित वतन वापसी करा रही है। दूसरे विशेष विमान से आज शनिवार सुबह देहरादून की एक महिला को भी सुरक्षित लाया गया।
विज्ञापन
इस्राइल से लौटी देहरादून की सोभिका परिमार
- फोटो : amar ujala
विस्तार
इस्राइल में फंसी देहरादून की एक युवती को ऑपरेशन अजय के माध्यम से सुरक्षित लाया गया। भारत सरकार द्वारा दूसरे विशेष विमान से भारतीय नागरिकों को दिल्ली लाया गया। जहां उत्तराखंड सरकार के प्रतिनिधि द्वारा एयरपोर्ट पर देहरादून की महिला को रिसीव किया गया।
विज्ञापन
देहरादून की रहने वाली सोभिका परिमार ने सकुशल वतन वापसी पर सरकार का आभार व्यक्त किया। ऑपरेशन अजय के माध्यम से शुक्रवार को भी देहरादून के एक युवक और युवती को उनके घर पहुंचाया गया। दोनों को शुक्रवार सुबह दिल्ली हवाई अड्डे पर उत्तराखंड सरकार के प्रतिनिधि ने रिसीव किया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Exclusive: पहली बार सड़क मार्ग से जुड़ेंगे चीन सीमा पर बसे पिथौरागढ़ के आठ गांव, पढ़ें क्या है योजना
विज्ञापन
इनमें आयुष मेहरा देहरादून के रहने वाले हैं। वहीं, आरती जोशी रानीपोखरी की रहने वाली हैं। एयरपोर्ट से इन दोनों को उत्तराखंड सदन ले जाकर भोजन आदि की व्यवस्था की गई। इसके बाद दोपहर के वक्त सड़क मार्ग से दोनों को देहरादून भेजा गया था। देर शाम तक दोनों अपने-अपने घर पहुंच गए।