Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Ishwar app will tell status of all water sources across India with just one click

Exclusive: ईश्वर एप एक क्लिक पर बताएगा देशभर के सभी जलस्रोतों का हाल, NIH रुड़की के वैज्ञानिकों ने की तैयार

Tue, 15 Oct 2024 05:00 AM IST
अलका त्यागी दीपक मिश्रा, संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
दीपक मिश्रा, संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 15 Oct 2024 05:00 AM IST
सार

पायलट प्रोजेक्ट के रूप में एप की मदद से उत्तराखंड समेत चार राज्यों उत्तराखंड, ओडिसा, मेघालय और हिमाचल प्रदेश के स्रोतों का सर्वे शुरू किया जा रहा है।

विज्ञापन
Ishwar app will tell status of all water sources across India with just one click
- फोटो : Adobe Stock

विस्तार

प्राकृतिक जल स्रोतों के सूखने और पानी कम होने की बातें लगातार सामने आ रही हैं, लेकिन इन स्रोतों को लेकर कोई भी आंकड़ा फिलहाल केंद्र सरकार के पास नहीं है। राष्ट्रीय जल विज्ञान संस्थान रुड़की ने एक ऐसा एप तैयार किया है, जिसमें जल स्रोतों का पूरा हाल दर्ज होगा। इस मोबाइल एप का नाम ईश्वर रखा गया है। भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय ने एनआईएच के इस एप को मंजूरी दे दी है।

विज्ञापन


पायलट प्रोजेक्ट के रूप में एप की मदद से उत्तराखंड समेत चार राज्यों उत्तराखंड, ओडिसा, मेघालय और हिमाचल प्रदेश के स्रोतों का सर्वे शुरू किया जा रहा है। पर्वतीय क्षेत्रों में रहने वाले अधिकांश लोग पेयजल के लिए स्रोत यानी स्प्रिंग पर ही निर्भर हैं। क्लाइमेट चेंज से स्रोतों के सूखने या फिर पानी कम होने की बात लगातार सामने आ रही है। स्रोतों को लेकर सरकार के पास कोई सटीक जानकारी नहीं है। यही कारण है कि स्रोतों के उपचार और उनके रिचार्ज को लेकर कोई प्रोजेक्ट शुरू नहीं हो पाया है। ईश्वर एप की मदद से स्रोतों का सर्वे किया जा सकेगा।
विज्ञापन


इसमें करीब 22 सूचनाएं फोटो समेत अपलोड करनी हैं। एप एक के बाद एक सूचना मांगता जाएगा। यह सभी सूचनाएं दर्ज करने के बाद स्रोत की जियो टैगिंग की जाएगी। इसकी मदद से सभी स्रोतों की मॉनिटरिंग आसानी से हो सकेगी। ऐसे में यदि कोई स्रोत सूखता है या उसमें पानी कम होता या फिर कुछ समस्या आती है तो उसकी जानकारी आसानी से मिल जाएगी। उत्तराखंड के नैनीताल से इसकी शुरुआत की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

Ishwar app will tell status of all water sources across India with just one click

हिमाचल के चंबा और जम्मू के तवी में हो चुका प्रयोग

एनआईएच रुड़की के सेल फॉर स्प्रिंग के प्रभारी वैज्ञानिक-एफ डॉ.सोबन सिंह रावत के मुताबिक, देश में पहली बार जल स्रोतों के सर्वे को लेकर कोई काम हुआ है। जम्मू में तवी नदी के क्षेत्र में एप से सर्वे किया है। यहां पर 469 स्रोत की पूरी जानकारी ईश्वर एप पर डाली गई है। हिमाचल के चंबा में 981 जल स्रोतों का सर्वे कर एप पर अपलोड किया गया है। एक क्लिक पर ही इन स्प्रिंग का हाल कहीं भी बैठकर देखा जा सकता है। देशभर के स्प्रिंग या स्रोत एप पर होंगे। इससे पर्वतीय क्षेत्रों का पलायन भी रुकेगा। इस एप को बनाने वाली टीम में वैज्ञानिक दीपक बिष्ट भी शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed