{"_id":"64e275620fed928b02023177","slug":"isbt-flyover-will-have-to-be-built-till-mohabbewala-to-prevent-accidents-dehradun-news-c-5-drn1005-226728-2023-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: हादसे रोकने के लिए मोहब्बेवाला तक बनाना होगा आईएसबीटी फ्लाईओवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: हादसे रोकने के लिए मोहब्बेवाला तक बनाना होगा आईएसबीटी फ्लाईओवर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहब्बेवाला चौक पर लगातार हो रहे सड़क हादसों से परिवहन विभाग की चिंता बढ़ गई है। हाल ही में सड़क हादसे में स्कूटी सवार की मौत के बाद विभाग की टीम ने वजह जानने के लिए मोहब्बेवाला चौक का निरीक्षण किया। आरटीओ शैलेश तिवारी के नेतृत्व में टीम ने हादसों को रोकने के सुझावों के साथ अपनी रिपोर्ट शासन को भेज दी है। रिपोर्ट में कई सिफारिशें की गई हैं। टीम का मानना है कि आईएसबीटी से आने वाले फ्लाईओवर को ट्रांसपोर्टनगर से आगे मोहब्बेवाला तक बनाना बेहद जरूरी है। तभी मोहब्बेवाला चौक पर सड़क हादसों को स्थायी तौर पर रोका जा सकता है।
--
ट्रैफिक लाइट लगवाएं
टीम ने कहा, दुर्घटना स्थल पर ट्रैफिक लाइट लगवाना बेहद जरूरी है। कई बार अंधेरे के कारण के कारण भी हादसे हो जाते हैं।
--
रंबल स्ट्रिप भी जरूरी
जिस जगह हादसे होते हैं, वहां आशारोड़ी की ओर तीखी ढलान है। इससे वाहन तेज गति से आते हैं। सहारनपुर की ओर से आते हुए आशारोड़ी के बाद ढलान के कारण वाहनों की गति बढ़ जाती है। इससे कई बार भारी वाहन चालक नियंत्रण खो बैठते हैं। वहां पर आसपास कोई स्पीड ब्रेकर नहीं है। इससे हादसे की आशंका बढ़ जाती है। टीम का कहना है कि यहां रंबल स्ट्रिप बनाने की जरूरत है ताकि वाहनों की गति को नियंत्रित किया जा सके।
--
क्लस्टर लाइट लगाकर साइन बोर्ड लगाएं
टीम ने कहा, आईएसबीटी की ओर से आने वाले वाहन इस तिराहे पर यू-टर्न लेते हैं। इसलिए वहां चेतावनी वाले बोर्ड लगाने की आवश्यकता है। मौके पर क्लस्टर लाइट भी लगानी होगी ताकि हादसों को रोका जा सके। मोहब्बेवाला चौक पर सामने की ओर से मुख्य मार्ग पर आने वाले वाहनों के लिए भी साइन बोर्ड और रंबल स्ट्रिप की आवश्यकता है।
विज्ञापन
--
केस एक
12 अगस्त 2023 को मोहब्बेवाला में दो ट्रकों में टक्कर से सड़क किनारे खड़े स्कूटर सवार की मौत हो गई। हादसा एक ट्रक के यूटर्न लेते वक्त हुआ। सामने से आ रहा दूसरा ट्रक उससे टकरा गया। हादसे में स्कूटर सवार अभय कुमार निवासी गांधी ग्राम की मौत गई थी।
-- -- -- --
केस दो
एक मई 2022 को मोहब्बेवाला चौक पर मोटरसाइकिल सवार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल युवक को एंबुलेंस से दून अस्पताल भेजा गया। यहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक अनुज कुमार पैरामेडिकल का कोर्स कर रहा था।
--
मोहब्बेवाला चौक पर हादसों को रोकने के लिए कुछ स्थायी समाधान और तात्कालिक उपाय करने की जरूरत है। इसके लिए भौतिक निरीक्षण कर अध्ययन की रिपोर्ट शासन को भेजी गई है। रिपोर्ट के बिंदुओं को अमल में लाकर हादसों को रोकने के तात्कालिक प्रयास किए जाएंगे।
-शैलेश तिवारी, आरटीओ, प्रवर्तन