फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Irrigation canal damaged, farmers protested

Dehradun News: सिंचाई गूल क्षतिग्रस्त, किसानों ने किया प्रदर्शन

Tue, 24 Jun 2025 01:43 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Tue, 24 Jun 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
Irrigation canal damaged, farmers protested

विज्ञापन
धर्मावाला क्षेत्र में सिंचाई गूलों की मरम्मत नहीं किए जाने से नाराज किसानों ने अपने खेतों में खड़े होकर सिंचाई विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। कहा कि विभाग उनका लगान माफ करें या फिर मरम्मत कार्य की मजदूरी दें।

धर्मावाला क्षेत्र के ग्राम शाहपुर-कल्याणपुर, आदूवाला, जूडली, रामगढ़ आदि में सिंचाई गूल क्षतिग्रस्त पड़ी हैं। धान की बुवाई के समय में गूलों की यह स्थिति किसानों के लिए मुसीबत बन गई है।
विज्ञापन




उन्हें अपने खेतों तक पानी पहुंचाने के लिए पहले गूलों को ठीक करना पड़ रहा है। कई किसान मिलकर तीन-चार दिनों तक गूलों को ठीक कर रहे हैं। इसके बाद ही खेतों की सिंचाई की व्यवस्था हो पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिंचाई विभाग की लापरवाही से नाराज किसानों ने अपने खेतों में खड़े होकर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि सिंचाई विभाग को सबसे पहले गूलों को ठीक कराना चाहिए। यदि विभाग गूल ठीक नहीं करा रहा है तो उसे किसानों को मजदूरी देनी चाहिए या फिर पानी के बदले लिया जाने वाला लगान माफ कर देना चाहिए। प्रदर्शन करने वालों में भोपाल सिंह मुन्नू, मुकेश, राजपाल, ध्यान सिंह, जयचंद, आत्माराम, पूर्व प्रधान यशपाल आदि शामिल रहे।




सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता पीएल नौटियाल ने बताया कि मौके पर क्षेत्रीय अवर अभियंता को भेजकर किसानों के खेतों तक पानी पहुंचाने की व्यवस्था कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed