फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   irregularity on drdo recruitment process

डीआरडीओ की भर्ती प्रक्रिया में हुआ 'झोल'

Tue, 26 Nov 2013 11:00 AM IST
अरुणेश पठानिया/ अमर उजाला, देहरादून
अरुणेश पठानिया/ अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 26 Nov 2013 11:00 AM IST
विज्ञापन
irregularity on drdo recruitment process

देहरादून में रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन में भर्ती प्रक्रिया में अनियमितता के आरोप पर दी शिकायत सीवीसी ने दर्ज कर ली है।

विज्ञापन


844 पदों की भर्ती प्रक्रिया
सीवीसी को भेजी शिकायत में 844 पदों की भर्ती प्रक्रिया पर कई सवाल खड़े किये गए हैं।

आवेदन करने वाले लाखों अभ्यर्थियों के लिए अनिवार्य एसएसएस से पंजीकरण, परीक्षा केंद्रों के आवंटन में गड़बड़ी और हजारों आवेदन फॉर्म बिना कारण निरस्त करने जैसे आरोप सीवीसी को देहरादून से भेजी शिकायत में लगाए गए हैं।

पढ़ें, मोदी की 'सफल' रैली के लिए होने लगी तैयारी
विज्ञापन


डीआरडीओ के सेंटर फॉर पर्सनल टेलेंट मैनेजमेंट (सेपटेम) के माध्यम से मई 2013 में 844 पद निकाले गए। सेपटेम प्रवेश परीक्षा 25 अगस्त को आयोजित करवा चुका है जबकि परीक्षा परिणाम अभी घोषित नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीवीओ को 26 अक्टूबर 2012 को भेजी शिकायत में सेपटेम पर कई आरोप लगाये गए हैं। शिकायत में संलग्न दस्तावेजों में दिया है कि डाटा एंट्री का कार्य जिस निजी कंपनी को दिया गया था उसने फॉर्मों का डाटा गलत फीड किया जिससे रिजेक्ट हो गए।


पढ़ें, पंचायत में आरक्षण ने बिगाड़ा कई दिग्गजों का खेल

परीक्षा के एसएमएस पंजीकरण प्रक्रिया के लिए जिस निजी कंपनी को टेंडर दिया उसको टेंडर आवंटित करने की प्रक्रिया, आवेदन फॉर्म को रजिस्टर्ड डाक की जगह साधारण पोस्ट से मांगाया गया, जिससे अभ्यार्थी सुनिश्चित नहीं कर पाए की आवेदन क्यों निरस्त हुआ।

शिकायत दर्ज

अभ्यर्थियों के फॉर्म में भरे परीक्षा केंद्रों को बदल दिया गया, जिसको लेकर बड़ी संख्या में आपत्तियों के बाद दो बार संशोधित सूची निकाली गई। शिकायतकर्ता को सीवीसी ने अवगत करवाया है कि 30714/2013/विजलेंस संख्या से शिकायत दर्ज कर ली गई है।

फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें---

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed