{"_id":"62e0400d0372f54a6f7d61ea","slug":"irregularity-case-in-itbp-city-news-drn418322049","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईटीबीपी मामला:: बिहार, देहरादून और सहारनपुर में सीबीआई ने मारे छापे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईटीबीपी मामला:: बिहार, देहरादून और सहारनपुर में सीबीआई ने मारे छापे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईटीबीपी की कैंटीन के लिए खरीद में अनियमितताओं के मामले में सीबीआई ने आरोपियों के घर छापे मारे। सीबीआई की टीमों ने बिहार, देहरादून और सहारनपुर में यह कार्रवाई की है। बताया जा रहा है कि आरोपियों के घर से बड़ी संख्या में दस्तावेज मिले हैं। इनमें एक आरोपी का घर देहरादून में बताया जा रहा है। वहां भी सीबीआई ने चार घंटे तक सर्च ऑपरेशन किया।
सीबीआई की टीमें बिहार के पटना, जहानाबाद और सारन पहुंची थीं। तत्कालीन कमांडेंट अशोक कुमार गुप्ता पटना के रहने वाले हैं। उनका मूल निवासी बिहार के जहानाबाद में बताया जा रहा है। इसके अलावा एक सब इंस्पेक्टर बिहार के सारन के रहने वाले हैं। सहारनपुर में सामान के सप्लायर के घर भी छापेमारी हुई है। सीबीआई के सूत्रों के मुताबिक, सहारनपुर की टीम ने वहां चार घंटे तक कार्रवाई की है।
एक आरोपी का घर देहरादून के वसंत विहार थाना क्षेत्र में बताया जा रहा है। वहां भी सीबीआई के अधिकारियों ने तकरीबन चार घंटे तक सर्च ऑपरेशन चलाया है। सीबीआई के अधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, सभी आरोपियों के घर से बड़ी संख्या में दस्तावेज बरामद हुए हैं। हालांकि, वहां से कैश या अन्य सामान मिला है या नहीं, इस बात की जानकारी नहीं मिल सकी है। बताया जा रहा है कि सीबीआई के छापे बुधवार को भी जारी रह सकते हैं। बिहार गई टीम ने अभी वहीं पर डेरा डाला हुआ है।
विज्ञापन
आय से अधिक संपत्ति का भी हो सकता है मामला
सीबीआई ने सभी लोक सेवकों की आय का भी आकलन किया है। इससे उनकी संपत्ति का मिलान किया जाएगा। इसके बाद संभावना जताई जा रही है कि उनके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति रखने का मुकदमा भी दर्ज किया जा सकता है। बताया जा रहा है कि आकलन में अभी तकरीबन एक माह का समय लग सकता है।