फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Irfan Pathan, Yuzvendra Chahal, Mohit Sharma will play in Dehradun

इरफान पठान, युजवेंद्र चहल, मोहित शर्मा पहुंचेंगे देहरादून, दिखाएंगे गेंदबाजी के जौहर

Sun, 04 Aug 2019 10:17 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sun, 04 Aug 2019 10:17 AM IST
विज्ञापन
Irfan Pathan, Yuzvendra Chahal, Mohit Sharma will play in Dehradun
युजवेंद्र चहल - फोटो : social Media

बीसीसीआई के घरेलू सत्र के रणजी, विजय हजारे ट्रॉफी समेत अन्य टूर्नामेंट के करीब 60 मुकाबले उत्तराखंड में खेले जाएंगे। रणजी में उत्तराखंड का मुकाबला जम्मू कश्मीर के साथ होगा। इसमें इरफान पठान जेएंडके की ओर से खेलते नजर आएंगे। वहीं हरियाणा की रणजी टीम से भारतीय टीम के प्रमुख फिरकी गेंदबाज युजवेंद्र चहल और मोहित शर्मा खेलते हैं। ऐसे में उनके देहरादून आने की पूरी संभावनाएं हैं। यह मैच दून के रायपुर क्रिकेट स्टेडियम में होगा।

विज्ञापन


बीसीसीआई की ओर से शुक्रवार शाम को जारी शेड्यूल के अनुसार उत्तराखंड में विजय हजारे ट्रॉफी के 36 लीग व सात नॉकआउट मैच होंगे। इसके अलावा रणजी, कर्नल सीके नायडू, विजय मर्चेंट, सीके नायडू ट्रॉफी के करीब 15 मैच उत्तराखंड को मिले हैं। हालांकि, अभी कुछ मैचों की तिथि व आयोजन स्थल को लेकर स्थिति साफ नहीं हो पाई है। बीसीसीआई के लोकल कोर्डिनेटर दीपक पांडे ने कहा कि फिक्सचर इंटरनल व वर्किंग के लिए जारी किया है। अभी आयोजन स्थल का फैसला नहीं हो पाया है। बीसीसीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर दर्शकों के लिए जल्द शेड्यूल जारी कर दिया जाएगा। 

विज्ञापन

रणजी ट्रॉफी

9 दिसंबर-12 दिसंबर, उत्तराखंड बनाम जेएंडके
3 जनवरी-6 जनवरी 2020, उत्तराखंड बनाम असम
27 जनवरी-30 जनवरी 2020, उत्तराखंड बनाम हरियाणा
चार फरवरी-7 फरवरी 2020, उत्तराखंड बनाम सर्विसेज

विजय मर्चेंट ट्रॉफी
11 अक्टूबर-13 अक्टूबर 2019, उत्तराखंड बनाम मध्यप्रदेश
23 अक्टूबर-25 अक्टूबर, उत्तराखंड बनाम विदर्भ
 31 अक्टूबर-दो नवंबर, उत्तराखंड बनाम छत्तीसगढ़

सीके नायडू 
11 दिसंबर -14 दिसंबर, उत्तराखंड बनाम केरल
27 दिसंबर-30 दिसंबर, उत्तराखंड बनाम छत्तीसगढ़
5 जनवरी 2020-8 जनवरी, उत्तराखंड बनाम त्रिपुरा
6 फरवरी 2020-9 फरवरी, उत्तराखंड बनाम गोवा

कूच बिहार ट्रॉफी
29 नवंबर-2 दिसंबर, उत्तराखंड बनाम असम
6 दिसंबर-9 दिसंबर, उत्तराखंड बनाम त्रिपुरा
27 दिसंबर-30 दिसंबर, उत्तराखंड बनाम जेएंडके

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed