{"_id":"5dec0b1c8ebc3e1b904a769f","slug":"irfan-pathan-arrives-in-doon-for-ranji-trophy-dehradun-news-drn3285828155","type":"story","status":"publish","title_hn":"रणजी के लिए देहरादून पहुंचे इरफान पठान, उत्तराखंड और जम्मू कश्मीर के बीच होगा मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रणजी के लिए देहरादून पहुंचे इरफान पठान, उत्तराखंड और जम्मू कश्मीर के बीच होगा मुकाबला
Sun, 08 Dec 2019 12:18 PM IST
देहरादून ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 08 Dec 2019 12:18 PM IST
विज्ञापन
देहरादून पहुंचे इरफान पठान
- फोटो : अमर उजाला
उत्तराखंड और जम्मू कश्मीर के बीच नौ दिसंबर से होने वाले मुकाबले के लिए क्रिकेटर इरफान पठान समेत अन्य क्रिकेटर शनिवार को दून पहुंच गए। रणजी ट्रॉफी का पहला मुकाबला उत्तराखंड और जम्मू कश्मीर के बीच होगा। रविवार को वे अभ्यास करेंगे।
विज्ञापन
रायपुर स्थित अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले मुकाबले के लिए दोनों टीम तैयार हैं। शनिवार को जम्मू कश्मीर की टीम दून पहुंच चुकी है। इसके अलावा इरफान पठान समेत अन्य क्रिकेटर राजपुर रोड स्थित एक होटल में ठहरे हैं। रविवार को इरफान पठान समेत अन्य क्रिकेटर स्टेडियम जा सकते हैं।
विज्ञापन