फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   IRB battalion will be established in the mountain

पहाड़ में स्थापित होगी आईआरबी बटालियन

Tue, 02 Feb 2021 01:23 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 02 Feb 2021 01:23 AM IST
विज्ञापन
IRB battalion will be established in the mountain
पुलिस अधिकारियों के सम्मेलन के बाद पत्रकारों से बातचीत करते मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत।
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सोमवार को पुलिस की ‘रफ्तार’ को बढ़ाने के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की। पुलिस के लिए साल में हेली सेवा के 100 घंटे आरक्षित किए गए हैं। ताकि, आपातकाल में जल्द से जल्द पुलिस मौके पर पहुंच सके। इसके अलावा पहाड़ पर पहली आईआरबी बटालियन स्थापित करने को मंजूरी दी गई है। इससे पहाड़ पर पुलिस की मोबिलिटी (गतिशीलता) में इजाफा होगा। इसके साथ ही सड़कों पर पुलिस की रफ्तार को जल्द ही वाहनों की खरीद की जाएगी।
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों के सम्मेलन के बाद पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड पुलिस को सर्वोत्तम बनाने के लिए बहुत से काम करने हैं। इसकी गतिशीलता को बढ़ाने के लिए अभी बहुत काम किए जाने हैं। मुख्यमंत्री ने पुलिस मुख्यालय में अधिकारियों के साथ सम्मेलन में गैरसैंण में पहाड़ पर पहली आईआरबी बटालियन को मंजूरी दी। जबकि प्रदेश की यह तीसरी बटालियन होगी। इसमें 900 पुलिस कर्मियों की तैनाती की जाएगी। उन्होंने कहा कि देखने में आया है कि आपातकाल और आपदा के समय पुलिस को हेलीकॉप्टर की जरूरत होती है, लेकिन मिल नहीं पता है। अब ऐसा नहीं होगा। पुलिस के लिए साल में 100 घंटे हेली सेवा के रिजर्व किए गए हैं।
विज्ञापन

जल्द मिलेगी स्टूडेंट पुलिस को वर्दी
स्टूडेंट्स पुलिस की शुरुआत प्रदेश में तीन साल पहले की गई थी। लेकिन, अभी तक कोई वर्दी निर्धारित नहीं थी। अब एनसीसी की तर्ज पर उन्हें वर्दी भी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनाम राशि के लिए बढ़ेंगे अधिकार
अभी तक अपराधियों पर एसएसपी ढाई हजार और डीजीपी 20 हजार रुपये तक इनाम घोषित कर सकते थे। लेकिन, उत्तर प्रदेश में यह अधिकार बढ़ाए जा चुके हैं। वहां डीजीपी ढाई लाख रुपये तक इनाम घोषित कर सकते हैं। उत्तराखंड में अभी 26 साल पुरानी व्यवस्था चल रही है। लिहाजा, इसमें अब बदलाव किया जाएगा।
पांच पुलिस लाइन होंगी उच्चीकृत
प्रदेश की पांच पुलिस लाइनों को उच्चीकृत किया जाएगा। इनमें चमोली, पौड़ी, चंपावत, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ की पुलिस लाइन शामिल हैं। यहां पर भवन बेहद जर्जर हो चुके हैं। जल्द ही इसके लिए बजट की व्यवस्था करने के लिए मुख्यमंत्री ने कहा है।
प्रदेश में बनेगी एन्टी ड्रग पालिसी बनेगी
प्रदेश में जल्द ही एंटी ड्रग पॉलिसी बनाई जाएगी इसके लिए विभिन्न विभागों से सुझाव लिए जा रहे हैं इनमें पुलिस को भी बड़ा काम करना है डीजीपी अशोक कुमार ने कहा कि पुलिस इसके लिए जल्द ही अपने सुझाव सरकार को उपलब्ध करा देगी।
बालावाला में बनेगी साइबर फोरेंसिक लैब
प्रदेश की लैब लैब में अभी साइबर फोरेंसिक की सुविधा नहीं थी। अब जल्द ही बालावाला में साइबर फोरेंसिक लैब बनने जा रही है। इससे साइबर क्राइम में वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने में मदद मिल सकेगी।

पुलिस मुख्यालय के भवन को मंजूरी
मुख्यमंत्री ने प्रदेश में नए पुलिस मुख्यालय भवन को भी मंजूरी दी है। उन्होंने कहा ही कि जल्द ही इस भवन के लिए भूमि चिन्हित कर निर्माण कार्य को मंजूरी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed