ये पुलिस ऑफिसर हैं उत्तराखंड के 'सिंघम'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिंघम फिल्म में जिस तरह अभिनेता अजय देवगन ने पुलिस वालों की अच्छी छवि जनता के सामने रखी, ठीक उसी तरह एसएसपी नीलेश आनंद भरणे भी जिले के लोगों में पुलिस की अच्छी छवि बना गए।
ऊधमसिंह नगर जिले में वर्ष 2012 में दस महीने का कार्यकाल पूरा करने के बाद जब एसएसपी भरणे दोबारा ऊधमसिंह नगर जिले के कप्तान बने तो उनकी एंट्री भी सिंघम से कम नहीं थी।
दो अक्टूबर 2014 को राजधानी देहरादून से वह हेलीकाप्टर से ऊधमसिंह नगर पहुंचे। धमाकेदार एंट्री के साथ ही उन्होंने सबसे पहले अपराधियों पर कानून का शिकंजा मजबूती से कसा। कई अपराधियों में खौफ भी रहा। इसी के साथ उन्होंने यूएस नगर में कई ऐतिहासिक कार्य भी किए।
एसएसपी भरणे ने ऊधमसिंह नगर में सामाजिक ताना बाना संजोकर रखने के साथ ही सामाजिक कार्यों में काफी दिलचस्पी दिखाई। उन्होंने शहर के सौंदर्यीकरण में अपना विशेष योगदान दिया और आज रुद्रपुर शहर के चौराहों पर जो भी सुंदरता दिखाई दे रही है उसमें भरणे का अहम योगदान है।
कड़क अंदाज के साथ उनका हंसमुख स्वभाव भी लोगों को प्रभावित करने वाला रहा। लेखन के क्षेत्र में भी एसएसपी भरणे ने इस दौरान दो किताबें लिखीं, जिनका विमोचन भी हाल ही में हुआ है। अपनी लेखनी में भरणे ने बच्चों के कैरियर काउंसलिंग पर ज्यादा फोकस रखा।
अमर उजाला से बातचीत में एसएसपी नीलेश आनंद भरणे ने बताया कि ऊधमसिंह नगर जिला काफी संवेदनशील है। काशीपुर में बार-बार माहौल खराब करने के प्रयास किए गए, लेकिन सभी समुदायों के बीच बैठकर उन्होंने लोगों में आपसी सौहार्द की भावना जगाई।
आपराधिक मामलों के खुलासे में भी उनकी सक्रिय भूमिका रही है। एटीएम लूट गिरोह का भंडाफोड़ करके उन्होंने सिर्फ उत्तराखंड ही नहीं बल्कि यूपी, हरियाणा और पंजाब पुलिस को भी राहत दिलाई।
एसएसपी नीलेश आनंद भरणे की उपलब्धियां
यातायात में भरणे की उपलब्धियां
- एक जनवरी 2015 से हेलमेट व्यवस्था लागू
- चौराहों पर सीसीटीवी कैमरों का जाल
- लेफ्ट टर्न खोलकर यातायात व्यवस्था सरल करना
- दिन में बड़े वाहनों की नो-इंट्री
- इंद्रा चौक पर यातायात कार्यालय का निर्माण
- टेंपो और अन्य सवारी वाहनों के लिए पार्किंग व्यवस्था
सामुदायिक पुलिसिंग में उपलब्धियां
- नशा खोरी के खिलाफ अभियान
- समय समय पर रक्तदान शिविर
- श्रमिक सत्यापन
- गरीब और असहाय बच्चों के लिए कंप्यूटर प्रशिक्षण
- इंदिरा चौराहे पर इंद्रा गांधी योगा पार्क का निर्माण
- ग्राम चौकीदारों की नियुक्ति
- ग्राम सुरक्षा समिति तथा थाना, चौकी बीट स्तर पर गठन कर उन्हें कार्ड, सीटी, लाठी व जैकेट वितरण करना
महिला सुरक्षा में उपलब्धियां
- महिला और स्कूली छात्राओं की सुरक्षा के लिए शौर्या स्क्वायड का गठन
- स्कूल, कालेज और ग्रामीण क्षेत्रों में जनजागरूकता अभियान
- सारथी एंड्रायड मोबाइल एप्लीकेशन लांच करना
पुलिस कल्याण में उपलब्धियां
- जिले के थाना और चौकियों में अत्याधुनिक बाथरूम का निर्माण
- जिले के थाना चौकी में तैनात कांस्टेबलों के लिए आरओ, वाटर कूलर, जैकेट, टार्च, हीटर उपलब्ध कराना
- पुलिस लाइन में नए आवासों का निर्माण
- पुलिस परिवार के लिए पुलिस लाइन में गैस गोदाम का निर्माण
- पुलिस लाइन में बारातघर का आयोजन
- पुलिस लाइन में सीपीसी कैंटीन का निर्माण