{"_id":"5724f8af4f1c1b5c0ca92300","slug":"ips-kewal-khurana-case-transfer-to-cbcid","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईपीएस खुराना पर मुकदमे से राजभवन खफा, CBCID को ट्रांसफर की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईपीएस खुराना पर मुकदमे से राजभवन खफा, CBCID को ट्रांसफर की जांच
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 30 Apr 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
आईपीएस केवल खुराना
- फोटो : AmarUjala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईपीएस केवल खुराना के खिलाफ बिना शासन को सूचित किए मुकदमा दर्ज करने पर राजभवन ने सख्त रुख अख्तियार किया है। राज्यपाल ने मुकदमे की जांच सीबीसीआईडी को ट्रांसफर कर पुलिस को झटका दिया है। राजभवन ने ऊधमसिंह नगर के एसएसपी अनंत शरण को भी तलब किया है।
विज्ञापन
शुक्रवार को आईपीएस खुराना के खिलाफ थाना दिनेशपुर (ऊधमसिंह नगर) में जिले के ही एक थानाध्यक्ष ने विभिन्न धाराओं के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया था। खुराना ऊधमसिंह नगर जिले के एसएसपी रह चुके हैं।
विज्ञापन
मुकदमा दर्ज होने के बाद मिली जानकारी
राजभवन को इसकी जानकारी मुकदमा दर्ज होने के बाद मिली। एक आईपीएस पर मुकदमा दर्ज करने से पहले शासन को अवगत न कराने पर राजभवन को मामला संदेहास्पद लगा। पुलिस पूर्वाग्रह से ग्रसित होकर मुकदमे की जांच में कोई गड़बड़ी न करे, इसके लिए राज्यपाल डॉ. केके पाल ने मामले को सीबीसीआईडी को ट्रांसफर करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
साथ ही राज्यपाल ने यह भी संदेश देने की कोशिश की है कि भविष्य में किसी भारतीय प्रशासनिक या पुलिस सेवा के अफसरों पर बिना शासन की अनुमति के मुकदमा दर्ज न किया जाए।
पुलिस को झटका
मामले की जांच सीबीसीआईडी के सुपुर्द किए जाने की प्रमुख सचिव गृह डॉ. उमाकांत पंवार ने पुष्टि की है। राजभवन के रुख को पुलिस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। इससे पहले भी हरिद्वार जिले के एक मामले में केवल खुराना के खिलाफ बिना शासन को अवगत कराए मुकदमा दर्ज किया गया था।