फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Investors friends will support investors in removing investment hurdles Uttarakhand news in hindi

Dehradun: निवेश की अड़चन दूर करने में निवेशक संग होंगे इन्वेस्टर्स मित्र, सीएम करेंगे आज ग्राउंडिंग की समीक्षा

Tue, 19 Dec 2023 03:06 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 19 Dec 2023 03:06 PM IST
सार

वैश्विक निवेशक सम्मेलन में प्रदेश सरकार ने 3.50 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव पर एमओयू किए हैं। इसमें 44 हजार करोड़ से अधिक के निवेश को धरातल पर उतारने के लिए काम शुरू हो चुका है। पर्यटन, आयुष एवं वेलनेस, स्वास्थ्य, ऊर्जा, शिक्षा, आईटी, रियल एस्टेट, कृषि एवं बागवानी क्षेत्र में एमओयू हुए निवेश प्रस्ताव की ग्राउंडिंग पर सरकार का विशेष जोर है।

विज्ञापन
Investors friends will support investors in removing investment hurdles Uttarakhand news in hindi
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तराखंड में नए निवेश को धरातल पर उतारने में आने वाली हर अड़चन को दूर करने में इन्वेस्टर्स मित्र निवेशक के साथ होंगे। पहली बार प्रदेश सरकार ने बड़े निवेश प्रस्ताव की ग्राउंडिंग के लिए निवेशकों के साथ इन्वेस्टर्स मित्र तैनात किए हैं।

विज्ञापन

पहले चरण में उद्योग विभाग ने 10 इन्वेस्टर्स मित्र का चयन किया है। वैश्विक निवेशक सम्मेलन में प्रदेश सरकार ने 3.50 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव पर एमओयू किए हैं। इसमें 44 हजार करोड़ से अधिक के निवेश को धरातल पर उतारने के लिए काम शुरू हो चुका है। पर्यटन, आयुष एवं वेलनेस, स्वास्थ्य, ऊर्जा, शिक्षा, आईटी, रियल एस्टेट, कृषि एवं बागवानी क्षेत्र में एमओयू हुए निवेश प्रस्ताव की ग्राउंडिंग पर सरकार का विशेष जोर है।

विज्ञापन

पहली बार सरकार ने निवेशकों को निवेश में किसी तरह की अड़चन न आए। इसके लिए इन्वेस्टर्स मित्र तैनात किए जा रहे हैं। लगभग 30 से अधिक इन्वेस्टर्स मित्र रखे जाने है। इसमें पहले चरण में 10 इन्वेस्टर्स मित्र का चयन किया गया। जिनका काम निवेशकों से लगातार संपर्क कर निवेश प्रोजेक्ट पर फॉलोअप लिया जाएगा। यदि किसी निवेशकों को जमीन या विभिन्न विभागों की अनुमति लेने में कोई दिक्कत है तो इन्वेस्टर्स मित्र संबंधित विभागों और शासन स्तर पर उच्च अधिकारियों के माध्यम से दूर करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें...Uttarakhand:  अयोध्या में राम मंदिर से सात किमी दूर बनेगा उत्तराखंड का अतिथि गृह, चिह्नित जगह पर सीएम की सहमति

सीएम आज करेंगे निवेश प्रस्ताव के ग्राउंडिंग की समीक्षा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार को सचिवालय में वैश्विक निवेशक सम्मेलन के दौरान एमओयू हुए निवेश प्रस्ताव की ग्राउंडिंग की समीक्षा करेंगे। इस बैठक में सभी विभागों के उच्च अधिकारी मौजूद रहेंगे।



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed